फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gaurav Sharma caught from India-Nepal border, bank accounts frozen

Mohali News: भारत-नेपाल सीमा से पकड़ा गया गौरव शर्मा, बैंक खाते फ्रीज

Sun, 25 Feb 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Sharma caught from India-Nepal border, bank accounts frozen
मोहाली। मुल्लांपुर के गांव बांसेपुर की एक्सिस बैंक शाखा से खाताधारकों के करोड़ों रुपये चुराने के आरोपी बैंक मैनेजर गौरव शर्मा को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने उसे भारत-नेपाल सीमा के पास से बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। यहां से वह नेपाल भागने की फिराक में था। एसएसपी डा. संदीप गर्ग ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर गौरव शर्मा की गिरफ्तारी की बात बताते हुए कहा कि दस्तावेजों के आधार पर अब तक खाताधाराकों के 10 करोड़ रुपये के गबन की पुष्टि हो चुकी है। बाकी खातों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में पता चला है कि जिन खातों में आरोपी गबन की रकम डालता था, पैसे वहां से आगे भी ट्रांसफर होते थे। ऐसे में जिन नए खातों की जानकारी सामने आई है, उन्हें फ्रीज करवा दिया गया है। जांच चल रही है। एसएसपी ने बताया कि गौरव शर्मा ने करीब छह महीने पहले घपला शुरू किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी ने गबन की गई रकम में से नई कार भी खरीद थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। आरोपी इसी कार में बैठकर फरार हुआ था। गौरव मूलरूप से पठानकोट (पंजाब) का रहने वाला है। वह मौजूदा समय में न्यू चंडीगढ़ में रह रहा था। उसने ग्राहकों के खातों से पैसे निकालने के साथ एफडी की मोटी रकम का भी गबन किया है।
विज्ञापन


ऑडिट के डर से हुआ था फरार
पुलिस ने बताया कि आरोपी बैंक मैनेजर को पता चला था कि कि उसकी शाखा में ऑडिट होने वाला है। इससे वह घबरा गया और भागने की योजना बनाई। वह नेपाल भागना चाहता था। इसके लिए पिछले कई दिनों से प्रयासरत था। पुलिस ने जानकारी जुटाकर नेपाल बॉर्डर पर संपर्क स्थापित किया, जिससे वह पकड़ा गया। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल आरोपी के माता-पिता की भूमिका संदिग्ध नहीं पाई गई है मगर जांच जारी है। गौरव का नौकर दिनेश पहले ही नेपाल भाग चुका था। उसे भी गिरफ्तार करने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव ने पांच खातों में भेजी गबन की रकम
बीते 14 फरवरी को एक्सिस बैंक में गबन का मामला सामने आने पर मुल्लांपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 381, 409 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया था। गौरव की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई गईं थीं। पुलिस का कहना है कि गौरव पिछले छह महीने से बैंक में रहते हुए जिन नंबरों पर नोटिफिकेशन जाती है उन नंबरों को बदलकर रकम की ठगी कर रहा था। वह ठगी की रकम को पांच खातों में ट्रांसफर कर रहा था। इनमें से दो खाते उसके अपने थे। बाकी दो माता-पिता और एक नौकर दिनेश का था।


अब तक 67 खाताधारकों की शिकायतें मिलीं, पुलिस बोली-सबके पैसे वापस मिलेंगे
पुलिस ने कहा कि इस तरह की बैंक धोखाधड़ी न हो इसके लिए पुलिस की बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। बैंक को कहा गया है कि ऑडिट बार-बार किया जाए ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी रोकी जा सके। पुलिस ने कहा कि जिन लोगों के पैसों का गबन हुआ है, उन्हें उनकी रकम वापस मिलेगी। बैंक इस दिशा में काम कर रहा है और पीड़ित लोगों को फॉर्म भी भरने को कहा है। पुलिस के मुताबिक, अब तक 67 लोगों के खातों से रकम निकलने की शिकायतें प्राप्त हुईं हैं। बाकी खातों की जांच की जा रही है। बताया गया कि अब तक की जांच में गौरव अकेला ही इस गबन में शामिल मिला है। गिरफ्तार कैशियर का कोई रोल फिलहाल सामने नहीं आया है हालांकि उसकी भूमिका की भी जांच जारी है। आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed