फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Garbage not picked up from garbage dumping stations and roads in Dhakoli for several weeks, people demonstrated

Mohali News: ढकोली में कई हफ्तों तक नहीं उठाया गार्बेज डंपिंग स्टेशनों और सड़कों से कूड़ा, लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 22 Jul 2024 07:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Garbage not picked up from garbage dumping stations and roads in Dhakoli for several weeks, people demonstrated
जीरकपुर। ढकोली में कई-कई हफ्तों तक यहां के डंपिंग स्टेशेनों और रिहाइशी इलाकों की सड़कों के किनारे से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जबकि यहां की सोसाइटियों और मोहलों के लोग बहुत दिनों से यहां के डंपिंग स्टेशनों और कूड़े के ढेर को रिहायशी इलाकों से दूर ले जाने की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी मांगें नहीं मानी जा रही, इसलिए लोगों ने मजबूरन रविवार को पूरे इलाके में बंद का ऐलान कर दिया और सड़क पर आकर नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। जबकि यहां की सोसाइटियों के लोग अपने इलाके को साफ-सुथरा रखने के लिए हर रविवार को सफाई अभियान चलाकर और लोगों के लिए स्वच्छता के बैनर लगाकर सफाई रखने का संदेश दे रहे हैं।जानकारी के मुताबिक यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ढकोली, जिसमें करीब 14 सोसाइटियों ढकोली गांव, गुरु नानक नगर, शक्ति एनक्लेव, पाइन होम्स, शालीमार एनक्लेव, कृष्णा एनक्लेव और हेरमिटेज रेजिडेंट्स सोसाइटी के प्रधानों ने मिलकर इलाके में कूड़ा नहीं उठाने पर नगर परिषद के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। सोसाइटियों के प्रधानों का आरोप है कि बहुत बार याद करवाने और नगर परिषद के ईओ को कईं बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद भी कूड़े का ढेर नहीं उठाया जा रहा है। यहां के लोग गंदगी और बदबू में जीने को मजबूर हैं। आज के प्रदर्शन के इस एसोसिएशन के दो सौ से अधिक लोगों ने सड़क पर खड़े हो प्रशासन और परिषद के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

कूड़े के खिलाफ सभी सोसाइटियां एकजुट


ढकोली के के-एरिया से लेकर फाटक तक जितनी सोसाइटियां हैं रविवार को एकजुट होकर सामने आईं हैं। अगर इस कूड़े के ढेर को नहीं हटाया गया तो दस दिन बाद रोड जाम करेंगे। सड़कों पर यहां के आदमी और महिलाएं आएंगी। हम लोग 15 बार परिषद और कमेटी को मिल चुके हैं, मगर फिर भी इस तरफ उनका कोई ध्यान नहीं गया। हमें मजबूर हो रववार को दो घंटे के लिए पूरा बाजार बंद का आह्वान करना पड़ा है। -कुलभूषण शर्मा, रेजिडेंट्स एसोसिएशन प्रधान, ढकोली
विज्ञापन



बदबूदार पानी का हो रहा रिसाव, बढ़ी मुश्किल

हम लोग 15 साल से इन तीन कूड़ादानों को झेल रहे हैं। न तो प्रशासन, न कमेटी के लोग इसे उठवा रहे हैं। न हीं इससे रिस रहे गंदे जहरीला और बदबूदार पानी का कोई हल निकाल रहे हैं। यही पानी बहकर पीछे नाले में जा रहा है। इसके ठीक बगल में सब्जी मंडी है, जिस पर यही मक्खियां उड़ कर बैठती हैं, जो इस कूड़ेदानों पर बैठी हैं। इससे तो हम किसी भी बड़ी संक्रमित बीमारी का शिकार हो सकते हैं। -डॉ. अजय निवासी हेरमिटेज एनक्लेव,
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल के पास भी लगे कूड़े के ढेर

पुडा अप्रूवड कॉलोनी यहां पास में है, तीन स्कूल इस इलाके के अंदर आते हैं, फिर भी यहां पर डंपिंग एरिया बना दिया गया, वो भी खुला हुआ। इससे सब बिमार हो रहे हैं, तो किसी बुजुर्ग को सांस की दिक्कत आ रही है। हमारी कोई नहीं सुन रहा। परिषद वालों से बात हुई तो वे बोले इस डंप को कहां लेकर जाएं। यहां पर बहुत सारे जानवर, जैसे गांए और कुत्ते, कूड़े के पास आ जाते हैं, जिनसे टकराकर हादसे हो जाते हैं। - जितेंदर निवासी ढकोली


कूड़े से संक्रमण फैलने का खतरा

हमारी रेजिडेंट्स एसोसिएशन के सभी लोगों ने महिलाओं और बच्चों के साथ रविवार सुबह दस बजे इलाके में कूड़ा नहीं उठाने पर नगर परिषद के खिलाफ धरना दिया। क्योंकि बारिश में कूड़ा सड़कों पर बहने के कारण यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि कूड़ा करकट गीला होकर बदबूदार हो जाता है। बारिश में संक्रमण से मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैलने का खतरा है। प्रशासन को जल्द इसका हल ढूंढना चाहिए। - मीनाक्षी, निवासी ढकोली





कूड़े की वजह से घरों में घुसते हैं चूहे-सांप

जहां लोग रहते हैं वहां कूड़े का डंप नहीं होना चाहिए। लोगों से इसके खिलाफ आगे आने की अपील है। ताकि नगर परिषद की आंखें खुलें। सोसाइटी के अंदर का देखरेख तो एसोसिएशन कर लेती है, अब बाहर की बारी है। यहां पर न तो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट ठीक से काम कर रहा है, ऊपर से गंदा पानी यहां नाले के अंदर मिल रहा है। इस कूड़े से बड़े-बड़े चूहे और सांप भी घरों में आ जाते हैं। -आकृति यादव, निवासी शालीमार एनक्लेव निवासी, ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed