{"_id":"66f4b4c86e882ffe990daf53","slug":"gangsters-sampat-nehra-and-deepak-tinu-were-not-presented-in-court-next-hearing-on-october-9-mohali-news-c-71-1-mli1004-119972-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गैंगस्टर संपत नेहरा और दीपक टीनू को कोर्ट में नहीं किया पेश, अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गैंगस्टर संपत नेहरा और दीपक टीनू को कोर्ट में नहीं किया पेश, अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को
विज्ञापन
मोहाली। जेल में बैठकर गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करने और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के मामले मेें गैंगस्टर संपत नेहरा और दीपक टीनू की फिजिकली पेशी बुधवार को मोहाली जिला अदालत में होनी थी। लेकिन पुलिस ने दोनों को ही अदालत में पेश नहीं किया। अदालत ने जेल अधिकारियों को पिछली वीसी के जरिए हुई सुनवाई में गैंगस्टर संपत नेहरा और दीपक टीनू को अदालत में 25 सितंबर को फिजिकली पेश करने के आदेश दिए थे। लेकिन जेल अधिकारियों ने दोनों को ही पेश नहीं किया। इसलिए बुधवार को सुनवाई नहीं होने पर अदालत ने अब जेल अधिकारियों को दोनों गैंगस्टरों को 9 अक्तूबर को फिजिकली पेश करने का आदेश दिया है।
बता दें कि 12 जून 2023 को सब इंस्पेक्टर कोमलप्रीत सिंह के बयान पर स्टेट क्राइम पुलिस ने दोनों पर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी ने पुलिस को बयान में कहा था कि वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ लिबर्टी चाैक पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि विजय कुमार निवासी महमदपुर डेराबस्सी जो कि लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का गुर्गा है और गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करता है। स्टेट क्राइम पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और इसके बाद उसकी निशानदेही पर गैंगस्टर संपत नेहरा और दीपक टीनू का नाम सामने आया था। इस पर दोनों को मामले में नामजद किया था। यह मामला मोहाली अदालत में विचाराधीन है।