{"_id":"613920aa8ebc3e744630e537","slug":"gangster-s-running-youtube-channel-will-be-closed-soon-mohali-police-wrote-a-letter-to-youtube-mohali-news-pkl4261399131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टरों के चल रहे यू-ट्यूब चैनल जल्द होंगे बंद, मोहाली पुलिस ने यू-ट्यूब को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टरों के चल रहे यू-ट्यूब चैनल जल्द होंगे बंद, मोहाली पुलिस ने यू-ट्यूब को लिखा पत्र
विज्ञापन
मोहाली। गैंगस्टरों की ओर से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में पैसे लगाने और यू-ट्यूब चैनल खोलकर मोटी कमाई करने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। पुलिस की ओर से इस संबंध में यू-ट्यूब को पत्र लिखा गया है, जिसमें गैंगस्टरों की ओर से चलाए जा रहे यू-ट्यूब चैनल बंद करने के लिए कहा गया है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टरों की किसी भी रणनीति को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उनकी टीमें गैंगस्टरों की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने इसमें लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस की ओर कुछ समय पहले दविंदर बंबीहा ग्रुप के तीन गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए थे। इन गैंगस्टरों में मनदीप सिंह धालीवाल फिरोजपुर, जसविंदर सिंह उर्फ खंटू निवासी मंगली जिला लुधियाना और अर्शदीप सिंह शामिल थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि गैंगस्टरों ने अब अपनी वर्किंग पूूरी तरह से बदल ली है। वह गायकों और उद्योगपतियों से उगाही कर जो रकम लाते हैं, उसे अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन्वेस्ट कर रहे हैं। उनकी तरफ से दो कंपनियां ठग लाइफ और गोल्ड मीडिया बनाई हुई हैं। यहां पर उनकी ओर से पैसे निवेश किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरी पड़ताल की तो कई चौंकाने वाली चीजें सामने आई। इतना ही नहीं, यह भी पता चला है कि कई गायकों से जबरदस्ती उनके गाने के पैसे ले लेते थे, फिर उन्हें अपने यू-ट्यूब चैनलों पर रिलीज कर मोटी कमाई करते थे।
बता दें कि म्यूजिक कंपनियों को अर्मिनिया में बैठा गौरव पटियाल उर्फ लक्की प्रमोट कर रहा है। इस मामले में पुलिस की ओर से कुछ समय पहले दपिंदर सिंह चीमा उर्फ दीप चीमा को भी नामजद किया गया है। जो कि कनाडा में बैठकर गैंगस्टरों को प्रमोट करने के लिए काम करता है। साथ ही ठग लाइफ कंपनी को भी वहीं से चला रहा था।