फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangster Rajan Bhatti supposed to carry out target killing in Mohali

Mohali: युगांडा के ड्रग तस्करों से संपर्क में था गैंगस्टर राजन भट्टी, मोहाली में करनी थी टारगेट किलिंग

Sat, 10 Feb 2024 03:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 03:04 PM IST
सार

राजन भट्टी निवासी गांव मुस्तफाबाद जट्टां जिला गुरदासपुर कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा हरिके का मुख्य सरगना है और उसके निर्देशों पर ही काम करत था। लंडा पिछले लंबे समय से पंजाब में अलग-अलग टारगेट किलिंग व जबरन वसूली के मॉड्यूल चला रहा है। भट्टी का आपराधिक कारोबार मुख्य तौर पर हेरोइन व हथियारों की गैर कानूनी तस्करी करना है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, जबरन वसूली व रंगदारी के प्रयास के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Gangster Rajan Bhatti supposed to carry out target killing in Mohali
पुलिस गिरफ्त में राजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने मोहाली सेक्टर-70 से भगोड़े लखबीर सिंह उर्फ लंडा के साथी गैंगस्टर राजन भट्टी को मोहाली अदालत में पेश किया। उसे कड़ी सुरक्षा में मोहाली लाया गया था। एसएसओसी ने अदालत ने राजन भट्टी का रिमांड लेते समय तर्क दिया कि आरोपी काफी शातिर है और उस पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने मोहाली में टारगेट किलिंग अंजाम देना था, लेकिन उसके लिए वह अपने आका गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा के निर्देशों का इंतजार कर रहा था। एसएसओसी ने अदालत को कहा कि राजन भट्टी से पूछताछ करनी है कि उसके टारगेट में कौन था और मोहाली में किस वारदात को अंजाम देने वाला था। वारदात के लिए उसके कौन से साथी उसके साथ थे। अदालत ने एसएसओसी की दलीलें सुनने के बाद गैंगस्टर राजन भट्टी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


राजन भट्टी हेरोइन व गैर कानूनी हथियारों की खेप पंजाब व दिल्ली के क्षेत्रों में मुहैया करवाता था। इन हथियारों व नशे को वह पंजाब में अपने अलग-अलग क्षेत्रों में साथियों से आगे सप्लाई करवाता था। उसकी पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गैंगस्टर राजन भट्टी युगांडा (अफ्रीका) में रहते पंजाब आधारित हेरोइन तस्करों के सीधा संपर्क में था। राजन भट्टी अब अलग-अलग ठिकानों पर पहचान बदलकर मोहाली में रह रहा था। एसएसओसी राजन भट्टी से उसके आपराधिक नेटवर्क व सहयोगियों के बारे में अहम जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी से 270 ग्राम हेरोइन व 7 लाख 97 हजार ड्रग मनी बरामद
गैंगस्टर राजन भट्टी को एसएसओसी ने सेक्टर-70 से गिरफ्तार किया था, जब वह अपनी बीएम डब्ल्यू गाड़ी में मोहाली आया था। जब एसएसओसी उसकी कार का पीछा कर रही थी तो उसने गली में गाड़ी घुसा ली थी और खुद को घिरा देखकर गाड़ी भगाकर एक कोठी में छलांग लगा दी थी, जहां कांटेदार तार से उसके हाथ जख्मी हो गए थे। 

एसएसओसी ने जब उसकी बीएमडब्ल्यू गाड़ी की तलाशी ली तो एक .32 बोर पिस्टल, 4 कारतूस बरामद हुआ था। एसएसओसी टीम ने जब उसके सेक्टर-70 स्थित फ्लैट में छापा मारा तो .45 बोर पिस्टल, 5 कारतूस, 270 ग्राम हेरोइन व 7 लाख 97 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। राजन भट्टी ने यह फ्लैट किराये पर लिया था।

एसएसओसी के दो मामलों में था भगोड़ा
एसएसओसी ने पूछताछ के दौरान बताया कि गैंगस्टर राजन भट्टी पहले ही थाना स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली में एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज दो मामलों में भगोड़ा था। इन मामलों में उसके साथी प्रदीप सिंह निवासी मोगा और कृष्ण सिंह निवासी फिरोजपुर को हेरोइन सहित काबू किया गया था। एक अन्य मामले में भट्टी के साथी हरजसनीत और कमलजीत सिंह उर्फ प्रिंस दोनों निवासी बठिंडा को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया था। 


पंजाब, दिल्ली व चंडीगढ़ में दर्ज हैं कत्ल के मामले
राजन भट्टी पर पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली में कत्ल के मामले दर्ज हैं और वह पंजाब व चंडीगढ़ में 5 से अधिक केसों में भगोड़ा करार दिया जा चुका है। इसके अलावा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, जबरन वसूली व इरादा कत्ल के कई मामले चंडीगढ़ के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। जिस पर एक मामला चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी जगबीर सिंह पर गोली चलाने का मामला भी दर्ज है। उसे पिछली बार दिल्ली की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था और तिहाड़ जेल से बाहर निकलने के बाद वह अंडरग्राउंड हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed