फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangster Gagandeep Singh was in the hunt for terrorist act

आतंकी वारदात की फिराक में था गैंगस्टर गगनदीप सिंह

Sat, 21 Mar 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gangster Gagandeep Singh was in the hunt for terrorist act
मोहाली। आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) ने लुधियाना की एक कंपनी में हुई तीस किलो सोने की लूट मामले में रिमांड पर चल रहे शातिर गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ जज की निशानदेही पर काफी मात्रा में हथियार और सोने को पिघलाने वाली मशीन बरामद की है। वहीं, ओकू की टीम ने अदालत को बताया अंदेशा है कि आरोपी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। ऐसे में उस पर दर्ज केस में अब गैर कानूनी गतिविधियों की धारा भी जोड़ दी है। अदालत से आरोपी का पांच दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ जज को शुक्रवार को चार दिन का रिमांड खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया। आरोपी से चार गन बरामद की गईं। इनमें दो बार बोर की गन, एक पंप एक्षन गन और एक रायफल शामिल है। वहीं, आरोपी से ढाई सौ कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी पंजाब में किसी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था। इसके अलावा ओकू की टीम आरोपी से डेढ़ किलो सोना बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

ओकू ने अपनी एफआईआर में से आरोपी पर लगाए गए हत्या के चार्ज हटा दिए हैं। ओकू की टीम के मुताबिक यह पहला मौका है, जब सोने को पिघलाने की मशीन बरामद की गई। इसके पीछे कोशिश यही थी कि सोने को पिघलाकर बाजार में भेजा जा सके। वहीं, पूछताछ में यह भी आरोपी ने साफ किया है कि उसने लुधियाना के सराफा बाजार से ही यह मशीन खरीदी थी। जिक्रयोग है कि ओकू की टीम ने गगनदीप सिंह उर्फ जज को 12 मार्च को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। इसे लुधियाना में हुई तीस किलो सोने की लूट का किंगपिन माना जाता है। गगनदीप सिंह गैंगस्टर जयपाल सिंह का भी कारीब है। ओकू ने अदालत को बताया कि आरोपी पर पहले से ही चौदह लूट व हत्या के केस चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed