फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gangster Amrit Dalam, who had fled abroad on a fake passport, has been brought to Punjab

Mohali News: फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भागा गैंगस्टर अमृत दालम पंजाब लाया गया

Sun, 13 Sep 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gangster Amrit Dalam, who had fled abroad on a fake passport, has been brought to Punjab
मोहाली। पंजाब पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े गैंगस्टर अमृत दालम उर्फ अमृतपाल सिंह को मोल्दोवा से पंजाब वापस लाया है। यह कार्रवाई पंजाब सरकार की गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एक सफलता मानी जा रही है। पंजाब पुलिस की ओफ्टेक टीम ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। करीब छह महीने तक ''ऑपरेशन ईस्टर्न रीच'' के तहत यह कार्रवाई हुई। अमृत दालम अक्तूबर 2024 में फर्जी पासपोर्ट के जरिये भारत से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। उसे मोल्दोवा के ओटाकी बॉर्डर क्रॉसिंग पर हिरासत में लिया गया। पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम ने 11 सितंबर को उसे मोल्दोवा एयरपोर्ट पर अपनी हिरासत में लिया। टीम उसे भारत लेकर पहुंची।
विज्ञापन

अमृत दालम पर दर्ज मामले और आगे की जांच
पुलिस के अनुसार, अमृत दालम के खिलाफ कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, यूएपीए और जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस अब आरोपी से विदेश में उसकी गतिविधियों के बारे में पूछताछ करेगी। गैंग से उसके संपर्क और आपराधिक नेटवर्क के संबंध में भी जांच की जाएगी। उसकी पंजाब वापसी को गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed