{"_id":"66b2c0eb77e3b1627b0a5f4f","slug":"gang-that-cheated-people-by-creating-fake-call-centers-exposed-mohali-news-c-71-1-mli1005-117849-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: जाली कॉल सेंटर बनाकर लोगों के साथ करते थे धोखाधड़ी, जीरकपुर पुलिस ने 21 आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: जाली कॉल सेंटर बनाकर लोगों के साथ करते थे धोखाधड़ी, जीरकपुर पुलिस ने 21 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Wed, 07 Aug 2024 09:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 09:54 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन सॉफ्टवेयर एक्स लाइट आदि के जरिए स्पूफ कॉल करके माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन आदि साइटों की ऑन लाइन सर्विस देने के बहाने और फर्जी आईडी बनाकर लोगों को डराते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीरकपुर पुलिस ने ऑन लाइन कंपनियों, सरकार व गैर सरकारी संस्थाओं की जाली आईडी बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को जीरकपुर पुलिस ने कई टीमें बनाकर सोमवार सुबह पांच बजे कई जगहों पर एक साथ दबिश देकर अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 319(2), 318(2), 336(2), 338,336(3), 340(2), 308(2), 61(2), 66 सी, 66 डी के तहत केस दर्ज किया है।
छापेमारी के दौरान पकड़े गए मुख्य आरोपियों की पहचान मुहम्मद नदीम कुरैशी निवासी जगमालपुरा रोड मोहल्ला इस्लामपुर, वार्ड नंबर 49 सीकर राजस्थान, तौसीफ अहमद जाटू निवासी मोहल्ला खुखरान वार्ड नंबर 40 थाना कोतवाली सीकर राजस्थान, आकाश बिष्ट निवासी मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी, थाना कोतवाली देहरादून, उत्तराखंड और उमर जेफरी निवासी योई, सऊदी सूडान के रूप में हुई है। बाकी लोगों में कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारी हैं। उनसे पूछताछ जारी है। जांच के दौरान फर्जीवाड़े में अगर उनकी भूमिका मिलती है तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
#WATCH | SAS Nagar, Punjab: Police arrests 21 people involved in cybercrime pic.twitter.com/MzAJeBoSRl
— ANI (@ANI) August 7, 2024
विज्ञापन
एसएचओ थाना जीरकपुर जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि उनकी टीम शहर में गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, मकान नंबर 15 फ्रेंडस एनक्लेव जीरकपुर, फ्लैट नंबर 605 बी जैस्मिन टॉवर त्रिशला सिटी जीरकपुर, फ्लैट नंबर 402 पहली मंजिल विजय अपार्टमेंट वीआईपी रोड जीरकपुर, फ्लैट नंबर 56 सी सनशाइन एनक्लेव जीरकपुर में बैठकर ऑनलाइन ठगी का काम करते हैं। भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे ऐंठते हैं।
उन्होंने बताया कि ये लोग ऑनलाइन सॉफ्टवेयर एक्स लाइट आदि के जरिए स्पूफ कॉल करके माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन आदि साइटों की ऑन लाइन सर्विस देने के बहाने और फर्जी आईडी बनाकर लोगों को डराते थे। मसलन आरोपी कहते थे कि मैक्सिको से आते हुए उनका अवैध पार्सल बरामद हुआ है।
इसके बाद जाली यूआरएल बनाकर भोले-भाले लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनके अकाउंट का एक्सेस लेकर उनका पूरा बैंक अकाउंट खाली कर दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है और पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।