फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gang supplying weapons to gangsters caught, four arrested in Mohali

Mohali: गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, चार गिरफ्तार, ठगी के पैसे से करते थे खरीद

Thu, 26 Oct 2023 02:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 26 Oct 2023 02:16 AM IST
सार

आरोपी होशियारपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इन्हें 18 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से इनसे पूछताछ की जा रही थी। आशीष कासा होम्स सोसाइटी में किराए पर फ्लैट लेकर रह रहा था। उसके साथ तीनों आरोपी भी रहते थे और अमेरिकी लोगों को पर्सनल लोन देने के बहाने सिबिल स्कोर बढ़ाने का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगते थे।

विज्ञापन
Gang supplying weapons to gangsters caught, four arrested in Mohali
आरोपियों के बारे में जानकार देते एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले चार बदमाशों को सीआईए स्टाफ खरड़ ने बलौंगी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव बसी जलाल, जिला होशियारपुर (पंजाब) निवासी सौरव कुमार उर्फ अजय व रंजीत सिंह उर्फ काका, अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी शिवराज सोनी और कासा होम्स, लांडरां रोड निवासी कुषर आशीष राम सरूप के रूप में हुई है। कुषर मूलरूप से अहमदाबाद (गुजरात) का रहने वाला है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से .32 बोर की तीन व 315 बोर की दो पिस्टल, दो लैपटॉप और 26 कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी होशियारपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने इन्हें 18 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से इनसे पूछताछ की जा रही थी। बुधवार को एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने प्रेसवार्ता कर चारों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। बलौंगी पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: पीएम मोदी को दिए स्वर्ण मंदिर के मॉडल की नीलामी पर रार, सुखबीर बोले-नहीं संभाल सकते तो वापस कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि पकड़े गए चारों युवक गैंगस्टर कल्चर से प्रभावित हैं। इन्हें पकड़ने के बाद जब पूछताछ की गई तो पता चला कि शिवराज सोनी पांच महीने से आरोपी आशीष के साथ कासा होम्स खरड़ में रह रहा था और अलीगढ़ निवासी हथियार सप्लायर हमाद से हथियार लाकर पंजाब के अलग-अलग इलाकों में गैंगस्टरों को सप्लाई करता था। अभी शिवराज ने हमाद से सौरव और रंजीत को हथियार दिलवाए थे, क्योंकि इन दोनों को होशियारपुर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था।


ठगी की रकम से मंगवाते थे हथियार
आशीष कासा होम्स सोसाइटी में किराए पर फ्लैट लेकर रह रहा था। उसके साथ तीनों आरोपी भी रहते थे और अमेरिकी लोगों को पर्सनल लोन देने के बहाने सिबिल स्कोर बढ़ाने का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगते थे। आरोपी ठगी गई रकम से हथियार खरीदते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी शिवराज ने हथियार सप्लायर हमाद से दो पिस्टल लेकर होशियारपुर में किसी गैंगस्टर के गुर्गे को दिए थे।

तीन महीने से सप्लाई कर रहे थे हथियार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हथियार सप्लाई करने का खेल पिछले तीन महीने से चल रहा था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस तीन महीने से लगी हुई थी। इस बार आरोपियों को हथियार के साथ उनके फ्लैट से ही काबू कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed