फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gang rape on the pretext of marriage, case filed against four including three NRIs

Mohali News: शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन एनआरआई समेत चार पर केस दर्ज

Mon, 02 Jan 2023 09:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Gang rape on the pretext of marriage, case filed against four including three NRIs
जीरकपुर। फरीदकोट निवासी 24 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने कनाडा के तीन एनआरआई समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और पुलिस इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में 24 वर्षीय युवती ने बताया कि छह साल पहले दसूहा जिला होशियारपुर निवासी सिमरनजीत सिंह चीमा से 31 दिसंबर, 2021 में उसकी सहेली के माध्यम से मुलाकात हुई थी। अपनी सहेली का जानकार होने के नाते वह उसे शुरू से ही अपना भाई मानती थी और भाई कहकर ही बुलाती थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि सिमरनजीत सिंह चीमा छह साल पहले विदेश चला गया था, जबकि उसकी सहेली जिसने चीमा से परिचय कराया था, उसकी शादी हो गई थी। इसके बाद भी हम तीनों फोन और सोशल मीडिया के जरिये एक-दूसरे के संपर्क में थे। सिमरनजीत सिंह चीमा हमेशा उससे कहा करता था कि वह उसके साथ विदेश में ले जाकर शादी कर लेगा और वहीं बस जाएंगे। इसके बाद अक्तूबर, 2022 में सिमरनजीत सिंह चीमा अपने दो दोस्तों जॉनी रंधावा, गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी उर्फ विक्की शर्मा के साथ विदेश से लौटा था। उसने अपनी सहेली को फोन किया और कहा कि वह शिकायतकर्ता की शादी अपने दोस्त से करवाना चाहता है ताकि वह उसे अपने साथ विदेश ले जा सके। उसने अपने दोस्त से उसे जीरकपुर के एक होटल में ले जाने के लिए कहा, जहां वह उसे अपने दोस्त से मिलवा सके ताकि वे शादी के बारे में बातचीत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिमरनजीत सिंह चीमा ने उस पर अकेले होटल जाने और लड़के को देखने का दबाव बनाकर राजी कर लिया। 30 अक्तूबर को सिमरनजीत सिंह चीमा कार से उसको होटल ले जाने के लिए आया। इसके बाद जीरकपुर होटल में पहुंचने पर सिमरनजीत सिंह चीमा ने उसे अपने दोस्त जॉनी रंधावा और गुरविंदर सिंह गुरी उर्फ विक्की शर्मा से मिलवाया। होटल के कमरे में बताए गए तीन लोगों के अलावा सिमरनजीत सिंह चीमा का छोटा भाई बिक्रम चीमा उर्फ विक्की भी मौजूद था। यहां पर चीमा ने बताया कि वह उसकी शादी जॉनी रंधावा के साथ करवाना चाहता है।
तभी उन्होंने पीने के लिए जूस मंगवा लिया और जूस पीने के बाद वह बेहोश हो गई। वह सब कुछ देख और समझ रही थी। लेकिन उसके हाथपैर सुन्न हो गए थे। इसके बाद चारों लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह चाहकर भी उनका विरोध नहीं कर पा रही थी। जब उसे होश आया तो उसने रात ढाई बजे होटल पहुंची अपनी सहेली को पूरी बात बताई और काफी शोर मचाते हुए पुलिस को बुलाने की बात कही। इसी बीच सिमरनजीत सिंह चीमा के छोटे भाई ने पिस्टल निकाल ली और उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जान से मारने की धमकी के डर से मैं और मेरी सहेली अपने-अपने घर चली गई। पीड़ित युवती ने बताया कि इसके कुछ दिनों के बाद मेरे पेट में दर्द होने पर मैं डाक्टर के पास गई थी। यहां पर डाक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है। इसके बाद मैंने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी।

कोट
पीड़ित युवती की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी चारों आरोपी फरार चल रहे हैं। इनकी तलाश की जा रही है। -दीपइंदर सिंह बराड़, थानाध्यक्ष, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed