फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   gang rape of class 10th student in chandigarh

चंडीगढ़ में पढ़ती दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 16 Jul 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
gang rape of class 10th student in chandigarh
मोहाली। चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में दसवीं में पढ़ती एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। बलौंगी थाने की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विक्की, अमन, केशव, पंकज व शिवा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकियां देने व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पंकज फरार है और बाकी सबको गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करके एक दिन का रिमांड लिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह बलौंगी थाने के अधीन आने वाले एरिया में परिवार सहित रहती है। करीब छह महीने पहले उसकी दोस्ती विक्की से हुई थी। दोनों की दोस्ती काफी गहरी होती चली गई। आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके भरोसे में आकर उसने अपना एक न्यूड वीडियो सोशल मीडिया एकाउंट पर उसे भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसकी आड़ में आरोपी ने उससे कई बार उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए। आखिर में आरोपी ने अपने दोस्तों के मोबाइल पर उक्त वीडियो भेज दिया।
विज्ञापन

जून में आरोपी के दोस्त अमन का उसे फोन आया। उसने उसे केशव के घर पर मिलने के लिए बुलाया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने आनाकानी की तो उसका जो न्यूड वीडियो उसके पास आया है, वह उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जब वह वहां पर पहुंची तो वहां सारे आरोपी मौजूद थे। सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही कहा कि वह उनके बारे में किसी को भी कुछ बताएगी तो वे उसका समाज में रहना मुश्किल कर देंगे। उनकी धमकी से वह चुप रही। इसके बाद वह कई दिनों तक परेशान रही। आखिर में उसने सारी बात बहन के माध्यम से परिवार को बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed