फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   blogger misdeed against singer Gurvinder Singh Guri Chahal clarify her position regarding allegations

‘न 20 लाख लिए, न पांच केस कराए’: गुरी चहल पर दुष्कर्म केस कराने वाली ब्लॉगर ने आरोपों पर दी सफाई

Mon, 05 Oct 2026 09:13 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: Nivedita Updated Mon, 05 Oct 2026 09:13 AM IST
सार

गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी चहल के खिलाफ सोहाना थाने में 1 मई 2026 को महिला की शिकायत पर दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ था। शिकायत के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को आरोपी ने बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया और कथित अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।

विज्ञापन
blogger misdeed against singer Gurvinder Singh Guri Chahal clarify her position regarding allegations
woman - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाबी सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी चहल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली 26 वर्षीय लेडी ब्लॉगर ने वीडियो जारी कर अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर सफाई दी है। 

विज्ञापन


उसने दावा किया कि सोशल मीडिया पर उसे ब्लैकमेलर बताया जा रहा है। उसके पांच शादियां करने, पांच करोड़ रुपये लेने, 20 लाख रुपये की वसूली करने और पांच दुष्कर्म के केस दर्ज कराने जैसी बातें फैलाई जा रही हैं, जो गलत हैं। 
विज्ञापन


ब्लॉगर ने कहा कि उसके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है। उसने दावा किया कि उसने किसी से 20 लाख रुपये नहीं लिए और न ही पांच दुष्कर्म के केस दर्ज करवाए हैं। उसने सोशल मीडिया पर उसके बारे में पोस्ट और वीडियो प्रसारित करने वालों से अपील की कि किसी भी जानकारी को आगे बढ़ाने से पहले उसके निजी जीवन और कारोबार पर पड़ने वाले असर को ध्यान में रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरी पर कई लड़कियों को ब्लैकमेल करने का आरोप
वीडियो में ब्लॉगर ने गुरी चहल पर कई लड़कियों को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए। उसका दावा है कि गुरी के फोन से करीब 180 लड़कियों की तस्वीरें और अन्य डाटा मिला है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ब्लॉगर ने अपने बिजनेस नंबर पर अश्लील मैसेज और कॉल आने तथा इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का भी दावा किया। उसने 2019 के एक पुराने मामले, अपनी चोटों, पुराने विवादों और कथित तौर पर दो दिन तक बंधक बनाए जाने का भी जिक्र किया। ब्लॉगर ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने उसे ब्लैकमेल कर उसकी मां का इंटरव्यू करवाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसके बारे में अलग-अलग वीडियो और पोस्ट प्रसारित किए गए। उसका कहना है कि इससे उसकी निजी जिंदगी के साथ कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।


1 मई को दर्ज हुई थी एफआईआर
गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी चहल के खिलाफ सोहाना थाने में 1 मई 2026 को महिला की शिकायत पर दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ था। शिकायत के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को आरोपी ने बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया और कथित अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। मामला फिलहाल मोहाली अदालत में विचाराधीन है। आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed