फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car catches fire while moving in Mohali Driver jumps out to save his life on Airport Road

मोहाली में चलती कार में लगी आग: चालक ने कूदकर बचाई जान, एयरपोर्ट रोड पर हादसा; राख हुई महिंद्रा टीयूवी

Mon, 05 Oct 2026 01:04 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: Nivedita Updated Mon, 05 Oct 2026 01:04 PM IST
सार

महिंद्र कुमार महिंद्रा टीयूवी लेकर एयरपोर्ट रोड से जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें गाड़ी के इंजन की तरफ से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकल गए। चालक के बाहर निकलते ही गाड़ी ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Car catches fire while moving in Mohali Driver jumps out to save his life on Airport Road
चलती कार में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

मोहाली के एयरपोर्ट रोड पर रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक चलती महिंद्रा टीयूवी गाड़ी में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी में सवार चालक ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिंद्र कुमार महिंद्रा टीयूवी लेकर एयरपोर्ट रोड से जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें गाड़ी के इंजन की तरफ से धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकल गए। चालक के बाहर निकलते ही गाड़ी ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जलती गाड़ी को देखने के लिए एयरपोर्ट रोड से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन धीमे कर दिए और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इससे सड़क पर यातायात प्रभावित होकर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर थाना सोहाना के एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभालते हुए वाहनों की आवाजाही सामान्य करवाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed