फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gamada extended date for filling forms of plots of Eco City-2

गमाडा के ईको सिटी-2 के प्लॉटों के फार्म भरने की तारीख 29 तक बढ़ी

Fri, 15 Jan 2021 02:02 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gamada extended date for filling forms of plots of Eco City-2
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर ईको सिटी-2 के अधीन निकाली 289 रिहायशी प्लॉटों की योजना बढ़ा दी है। अब लोग इस योजना में 29 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं और इसके साथ ही ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है और अदायगी भी ऑनलाइन कर सकते हैं। यह योजना देश के सभी लोगों के लिए खुली हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह योजना 14 जनवरी, 2021 को बंद होने वाली थी। गमाडा के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्लॉटों की कीमत 25,000 रुपये प्रति गज रखी गई है। इस योजना में 200 गज, 300 गज, 400 गज, 450 गज, 500 गज, 1000 गज और 2000 गज के प्लॉटों को शामिल किया गया है। इस योजना के ब्रॉशर सेक्टर-62 स्थित गमाडा कार्यालय की सिंगल विंडो से लिए जा सकते हैं। इसके अलावा कोटक महेन्द्रा बैंक, एक्सिस बैंक, इंड्सइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ोदा, येस बैंक और एचडीएफसी बैंक की विभिन्न शाखाओं से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 100 रुपये है। इसके अलावा आवेदनकर्ता गमाडा की वेबसाइट gmada.gov.in पर जाकर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं और ऐसे मामलों में अदायगी ऑनलाइन की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed