फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Gamada and corporation officials did not appear in the case of recovering more money for water

पानी के ऊंचे रेट वसूलने के मामले में गमाडा व निगम अधिकारी नहीं हुए पेश

Tue, 07 Jun 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gamada and corporation officials did not appear in the case of recovering more money for water
मोहाली। शहर के नए सेक्टरों में पानी के वसूले गए ज्यादा पैसों के बकाए के लिए जिला अदालत में चल रहे मामले की सोमवार को सुनवाई हुई। इस दौरान गमाडा और लोकल बॉडी विभाग के डायरेक्टर अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत की तरफ से इन्हें एक्स पार्टी कर दिया गया है। इस मामले में सुरिंदर सिंह रोडा, जसबीर कौर अतली, रजनी गोयल, हरसंगत सिंह, राजिंदर सिंह कुंभड़ा, हरमनप्रीत सिंह कुंभड़ा, हरमेश सिंह कुंभड़ा, रमनप्रीत कौर, सतबीर सिंह धनो और बॉबी कंबोज अपने वकीलों के माध्यम से अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन

इस दौरान उक्त लोगों ने बताया कि 2017 में नगर निगम के अधीन आते सेक्टरों में गमाडा की तरफ से पानी की सप्लाई किया जाता है। नगर निगम की तुलना में उक्त सेक्टरों में साढ़े पांच गुना पानी के अधिक रेट वसूले जा रहे थे। इस मामले को लेकर लोगों ने लंबा संघर्ष किया। लेकिन सरकार की तरफ से उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद पार्षदों ने अदालत में केस दायर किया था। इसी बीच उक्त सेक्टरों में पानी की सप्लाई नगर निगम के अधीन आ गई थी। इसके बाद पानी के रेट एक रुपये अस्सी पैसे हो गए थे। फिर उस समय पार्षदों ने अदालत में अधिक वसूले गए रेटों का बकाया लेने के लिए अदालत की शरण ली थी। केस की अगली सुनवाई अब आठ जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed