{"_id":"611c1e5d8ebc3e43067f34a1","slug":"furniture-in-house-burnt-to-ashes-in-shiva-enclave-mohali-news-pkl4237390112","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवा एनक्लेव में घर में आग से फर्नीचर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवा एनक्लेव में घर में आग से फर्नीचर जलकर राख
विज्ञापन
जीरकपुर। शिवा एनक्लेव के मकान नंबर -201 की पहली मंजिल पर अचानक आग लगने से घर में पड़ा लाखों का फर्नीचर जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई, लेकिन आग बुझाने तक फर्नीचर जल चुका था।
मकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह नौकरी पर चले गए थे। करीब 11 बजे अचानक उनके घर से धुआं निकलने लगा जब पड़ोसियों ने धुआं निकलता देखा तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते घर में पड़े फर्नीचर ने भीषण आग का रूप ले लिया और जब आग की लपटें घर से बाहर निकलने लगी तो उनके पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना दी।
उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार अंदाजा लगाया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। शिवा एनक्लेव के लोगों ने बिजली विभाग से अपील की है कि उनके एरिया में बिजली की तारों के जंजाल व गुच्छे बने हुए हैं। इस कारण शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। उन्होंने विभाग से बिजली की तारों का सही व पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।