{"_id":"56f6a9694f1c1be51ff14ecf","slug":"funral-stop-at-mohali-shamshanghat-dead-body-funral-in-mohali-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशानघाट में पंडितों ने रोका अंतिम संस्कार, माहौल तनावपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशानघाट में पंडितों ने रोका अंतिम संस्कार, माहौल तनावपूर्ण
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sun, 27 Mar 2016 08:11 AM IST
विज्ञापन
श्मशान घाट में अंतिम संस्कार को लेकर हुआ हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलौंगी स्थित श्मशानघाट में शनिवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार पंडितों ने रोक दिया। उनका कहना था कि संस्कार करने आए लोगों के पास मृतक की पहचान से संबंधित दस्तावेज नहीं थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पीजीआई से मृतक के संबंध में दस्तावेज मंगवाए गए। तब जाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हो पाई।
जानकारी के मुताबिक, बलौंगी निवासी नेकपाल (32) की होली वाले दिन नशे की ओरवरडोज लेने से तबीयत गंभीर हो गई थी। इसके बाद हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले गए। लेकिन, हालत गंभीर होने पर परिवार वाले उसे चंडीगढ़ ले गए। वहां पर सेक्टर-16 स्थित जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बीच परिवार वाले नेकपाल के शव को लेकर बलौंगी श्मशान घाट पर पहुंचे।
लेकिन, श्मशान घाट के पंडितों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। क्योंकि परिवार वाले मृतक के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद लोगों ने नाराजगी जताई। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। साथ ही लोगों को शांत कराने की कोशिश की। इसी बीच पुलिस ने पीजीआई से मृतक के संबंध में दस्तावेज मंगवाए। दस्तावेज श्मशान घाट पहुंचने के बाद शव की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।