फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Full dress rehearsal with corona protocol for Independence Day celebrations

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोरोना प्रोटोकॉल के साथ की फुल ड्रेस रिहर्सल

Sat, 14 Aug 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Full dress rehearsal with corona protocol for Independence Day celebrations
फुल ड्रेस रिहर्सल करते हुए। - फोटो : MOHALI
मोहाली। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर शुक्रवार को सरकारी कॉलेज में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस समारोह में पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करेंगे। कोविड-19 को देखते हुए समारोह साधारण तरीके से मनाया जा रहा है। सिर्फ पंजाब पुलिस की टुकड़ी और एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियां ही परेड में हिस्सा लेंगी। राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार कोरोना महामारी के कारण सुरक्षा को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को समारोह स्थल और प्रबंधों का जायजा लेते हुए डीसी गिरीश दियालन ने फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद बताया कि कोविड संकट के कारण समारोह राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मुख्य मेहमान द्वारा भाषण संबोधन तक ही सीमित रहेगा। सुरक्षा मापदंडों को देखते हुए लोगों की भीड़ इकट्ठी नहीं की जाएगी और न ही स्कूल के बच्चे इस समारोह में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा प्रोटोकोल का पालन करते हुए समारोह स्थल पर पूरी सफाई और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखा जाएगा और यहां पर सिर्फ जरूरी स्टाफ की शामिल होगा। कोविड-19 के बावजूद यह समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर रिहर्सल के दौरान एसएसपी सतिंदर सिंह, एडीसी कोमल मित्तल, सहायक कमिश्नर तरसेम चंद शर्मा, एसडीएम हरबंस सिंह, निगम कमिश्नर कमल कुमार गर्ग और सिविल सर्जन डॉ. अदार्शपाल कौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed