फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fugitive criminal arrested from Mohali after seven years

Mohali News: एन्हांसमेंट के विरोध में अलाटियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Jul 2025 12:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fugitive criminal arrested from Mohali after seven years
मोहाली। सेक्टर-76 से 80 तक एन्हांसमेंट संघर्ष कमेटी ने मंगलवार को गमाडा दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अलाटियों ने गमाडा के वादों की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ समय के लिए सड़क जाम कर यातायात भी रोका। पार्षद हरजीत सिंह भोलू ने बताया कि गमाडा ने इन सेक्टरों में की गई एन्हांसमेंट के विरोध में 22 जुलाई को गमाडा कार्यालय के बाहर धरना देने और गमाडा व पंजाब सरकार के बैनर जलाने का निर्णय पहले ही लिया था। मंगलवार को सेक्टर-76 से 80 के निवासियों ने धरना दिया है। उन्होंने बताया कि लोगों के तीव्र रोष को देखकर गमाडा के भूमि अधिग्रहण अधिकारी संजीव कुमार ने प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचकर ज्ञापन लिया तथा आश्वासन दिया कि 15 दिनों के अंदर नए सिरे से मामला तैयार कर सरकार को भेज दिया जाएगा ताकि इन सेक्टरों के निवासियों को कुछ राहत मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की कि यदि गमाडा ने अपनी कंजूस नीति बंद नहीं की तो वे उग्र संघर्ष करने से नहीं हिचकिचाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed