{"_id":"688537a83dbb51bd6c0d3faa","slug":"friends-made-him-drink-alcohol-due-to-old-enmity-and-hit-him-on-the-head-after-his-death-they-dug-a-pit-and-buried-the-body-near-the-canal-mohali-news-c-71-1-spkl1019-131672-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पुरानी रंजिश में शराब पिलाकर दोस्तों ने सिर में मारी चाे, माैत होने पर शव को गड्ढा खोद नहर किनारे दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पुरानी रंजिश में शराब पिलाकर दोस्तों ने सिर में मारी चाे, माैत होने पर शव को गड्ढा खोद नहर किनारे दबाया
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बनूड़ थाने के अंतर्गत गांव उडदन के एक युवक को शराब पिलाकर पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड उसकी सिर में मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दोस्तों ने हत्या के युवक के शव को नहर किनारे गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया। सीसीटीवी फुटेज से उसके दोस्त की पहचान कर पुलिस वारदात स्थल तक पहुंची। पुलिस ने वहां गड्ढा खोदकर शव को राजपुरा के एपी जैन अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अविवाहित था।
मृतक के भाई पवन कुमार ने बताया कि उसका भाई तरसेम सिंह 20 जुलाई को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी देर तक तलाश करने के बाद उन्होंने 21 जुलाई को बनूड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को पड़ोसियों के सीसीटीवी कैमरों की जांच में तरसेम अपने दोस्त शुभम उर्फ सुभी निवासी खेड़ा गजू की मोटरसाइकिल पर सवार होकर जाता दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि जब वह अपने रिश्तेदार सुभाष चंद के साथ शुभम के घर गया तो वह डर गया। उसने अपने दोस्त तरसेम की हत्या करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह और तरसेम शराब पीने के लिए फरीदपुर में शराब के ठेके पर गए थे।
वहां जसपाल सिंह टोनी मानकपुर, गुरप्रीत सिंह और करण नेपाली निवासी गीगेमाजरा भी आ गए। ये सभी आपस में दोस्त थे। क्योंकि ये पास के गांवों के रहने वाले थे। शुभम ने माना कि परिसर में शराब पीने के बाद वे एसवाईएल नहर के किनारे आ गए और वहां फिर से शराब पीने लगे। वहां उनका झगड़ा हुआ और गुरप्रीत ने तरसेम के सिर पर पाइप से वार किया। जब वह गिर गया, तो हम उसे वहीं छोड़कर भाग गए। शुभम ने बताया कि उस रात करीब 8 बजे गुरप्रीत सिंह और करण नेपाली उसके घर पहुंच। वे लोग उसको अपने साथ ले गए। इन लोगों ने एक गड्ढा खोदकर तरसेम सिंह के शव को मिट्टी में दबा दिया।
विज्ञापन
अपराध कबूल करने के बाद आरोपी शुभम को 24 जुलाई को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जब पूरी घटना पर बातचीत हुई, तो पुलिस ने कार्रवाई की और 25 जुलाई को शुभम को थाने बुलाकर एक अन्य आरोपी जसपाल सिंह टोनी निवासी गांव मानकपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान होने पर देर रात शव को मिट्टी से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
दोनों युवकों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। बनूड़ थाना प्रमुख आकाशदीप शर्मा