{"_id":"5ee7d4088ebc3e4316320eba","slug":"friends-and-family-questioned-in-the-suicide-case-of-a-seventh-student-mohali-news-pkl378295631","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवीं की छात्रा के आत्महत्या मामले में दोस्तों व परिजनों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवीं की छात्रा के आत्महत्या मामले में दोस्तों व परिजनों से पूछताछ
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-69 में संदिग्ध हालत में 7वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में फेज-आठ थाने की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने सोमवार को लड़की के परिजनों व कुछ दोस्तों से पूछताछ की।
पुलिस को कोई अभी कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। परिजनों का कहना है कि छात्रा रोजाना ऑनलाइन क्लास लगाती थी। साथ ही अपनी पढ़ाई पर ध्यान भी देती थी। पुलिस मुलाजिमों का कहना है कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सैक्टर-69 में रहने वाली 14 साल की कंचन ने रविवार को अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को भी मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें सिर्फ 3 अक्षर लिखे हुए थे कि सॉरी मम्मी पापा। मृतका के परिजनों के अनुसार सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग उनकी बेटी की ही थी। दूसरी तरफ चाइल्ड काउंसिलर का कहना है कि कोरोना काल के चलते काफी समय से बच्चे घरों में हैं। अपने साथियों या स्कूल न जाने से वह बेचैन से रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों की जिम्मेदारी भी काफी अहम है। वह बच्चों की हर चीज पर नजर रखें। किशोरावस्था से गुजर रहे बच्चों के साथ दोस्त की तरह व्यवहार करें। उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।