{"_id":"684876ab3d08a6124500fa4a","slug":"fraudster-pasted-his-scanner-in-scooter-market-mechanics-got-duped-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130033-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: स्कूटर मार्केट में जालसाज ने चिपकाया अपना स्कैनर, मैकेनिकों से हुई ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: स्कूटर मार्केट में जालसाज ने चिपकाया अपना स्कैनर, मैकेनिकों से हुई ठगी
विज्ञापन
मोहाली। फेज-7 स्थित स्कूटर मार्केट में एक अज्ञात व्यक्ति ने स्कैनर बदलकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने रात के समय ऑनलाइन पेमेंट के लिए लगाए यूपीआई स्कैनर की जगह अपना स्कैनर चिपका दिया। इस कारण ग्राहकों द्वारा भुगतान की गई राशि जालसाज के खाते में चली गई। स्कूटर मार्केट के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह सोहल ने बताया कि मैकेनिकों ने अपने बूथों पर अपने खुद के पेमेंट ऐप (पेटीएम, गूगल पे, भारत पे आदि) के स्कैनर लगाए थे। बीती रात एक व्यक्ति आया और उन स्कैनरों पर अपना नकली स्कैनर चिपका गया।
सुबह मैकेनिकों के काम शुरू करने के बाद जब ग्राहकों ने ऑनलाइन पेमेंट की तो कुछ मैकेनिकों ने पैसे न मिलने की शिकायत करनी शुरू कर दी। जांच करने पर पता चला कि असली स्कैनर पर नया स्कैनर चिपका दिया गया था और पेमेंट की राशि जालसाज के खाते में चली गई।
मैकेनिक मनी सिंह को 300 और राजेश कुमार को 500 का नुकसान हुआ है। बताया गया है कि मामले की समय पर जांच होने से बड़ा नुकसान टल गया। मैकेनिकों ने अपने स्तर पर जांच की और स्कैनर चिपकाने वाले व्यक्ति का नाम और फोन नंबर भी पता किया, लेकिन जब उस व्यक्ति से संपर्क किया गया तो उसने पैसे मिलने से इनकार कर दिया। मैकेनिकों ने धोखाधड़ी की इस घटना को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत दी है, ताकि ऐसे जालसाजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।