{"_id":"66914d002c8654ea0b07f6d1","slug":"fourteen-hooliganism-openly-winning-pete-mohali-news-c-71-1-mli1005-116861-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: युवकों की गुंडागर्दी, सरेआम दुकानदार काे पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: युवकों की गुंडागर्दी, सरेआम दुकानदार काे पीटा
Fri, 12 Jul 2024 09:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 12 Jul 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
मोहाली फेज-7 में हुई वारदात, युवक सीसीटीवी में कैद
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मोहाली में सरेआम गुंडागर्दी इस कदर बढ़ चुकी है कि मोहाली के दुकानदारों को कुछ गुंडा तत्वों ने जमकर पीटा। अभी कुछ समय पहले ही ज्वैलर्स के यहां लूट की वारदात हुई थी। अब एक करियाने की दुकान में घुसकर चार युवकों ने एक दुकानदार को बेसबाल बैट से पीट पीटकर हाथ तोड़ डाला। सिर पर डंडा पड़ने से दुकानदार बुरी तरह जख्मी हो गया और साथ ही उसका हाथ भी आरोपियों ने तोड़ डाला।
फेज-7 मार्केट में करियाने की दुकान करने वाले एक दुकानदार को कुछ लोगों ने पीट डाला। पीड़ित इस समय फेज-6 के अस्पताल में भर्ती है। उसका बायां हाथ टूट गया है। वहीं सिर में भी चोट आने के चलते पांच टांके लगे हैं। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज ले ली है और युवकों की तलाश कर रही है। इस पर मटौर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार वीरवार रात करीब 10 बजे फेज-7 में मोमोज की रेहड़ी के पास करियाना की दुकान चलाने वाले मदन प्रजापत के जीजा खड़े थे। वहां कुछ युवक मोमोज लेने आए। इस दौरान उन्होंने चटनी कम होने की बात कहकर चटनी मांगी। तभी मदन के जीजा ने उन युवकों को कुछ कह दिया। इस पर उनमें मारपीट हुई। इसके बाद उस युवक ने अपने दोस्तों को बुलाकर दुकान में हमला कर दिया। उन्होंने दुकान में ईंटें-पत्थर मारे। वहीं बेसबैट से दुकान में तोड़फोड़ भी की। उन्होंने दुकान का सामान भी इधर-उधर फेंकते हुए तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए।