फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four teeth of supervisor broken, Rs 52,000 taken out of pocket

Mohali News: झगड़ा सुलझाने गए सुपरवाइजर के चार दांत तोड़े, जेब से निकाले 52 हजार रुपये

Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Four teeth of supervisor broken, Rs 52,000 taken out of pocket
मोहाली। एक टैक्सी ड्राइवर ने प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले सुपरवाइजर के चार दांत तोड़ने के साथ ही उसकी जेब से 52 हजार रुपये भी निकाल लिए। सुपरवाइजर अपनी कंपनी के ड्राइवर की लड़ाई सुलझाने के लिए गया था। घायल अवस्था में उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात में आईटी सिटी पुलिस ने शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह गांव बाकरपुर के बयान पर गुरदासपुर के रहने वाले अर्षदीप सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गुरमीत सिंह ने बताया कि वह ग्रीन होलीडे सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ब्लॉक-डी में सुपरवाइजर की नौकरी करता है। 29 जून को रात करीब पौने 8 बजे उनकी कंपनी के ड्राइवर सागर का फोन आया कि गांव कंडाला में उसे कुछ व्यक्तियों ने घेर लिया है। वह उससे मारपीट कर रहे हैं। वह अन्य लोगों और अनिल के साथ मौके पर पहुंचा। वहां उनके ड्राइवर ने बताया कि अर्षदीप सिंह ने उसको थप्पड़ मारे हैं। अर्षदीप ने शराब पी रखी थी। उसने कहा कि सागर ने उसकी गाड़ी पर पानी फेंका है। वह सागर को दोबारा मारेगा। जब वह बचाव करने गया तो अर्षदीप व उसके साथियों ने उसे घेर लिया। अर्षदीप ने अपनी टैक्सी से व्हील-पाना निकाला और उसके मुंह पर मारा। इस कारण उसके चार दांत टूट गए। हाथापाई के दौरान उसकी सोने की चेन भी टूट गई। हमलावरों ने उसकी जेब से 52 हजार रुपये भी निकाल लिए। जब अन्य लोग एकत्रित होने लगे तो अर्षदीप अपने साथियों सहित टैक्सी में भाग गया। बाद में उसके साथी अनिल ने उसे सोहाना अस्पताल में भर्ती करवाया। छुट्टी मिलने के बाद उसने पुलिस में अपने बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed