फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four snatchers under control, purse and 101 mobile phones worth seven lakhs recovered in Mohali, 40 incidents solved

मोहाली में चार झपटमार काबू, पर्स और सात लाख के 101 मोबाइल फोन बरामद, सुलझी 40 वारदातें

Sat, 10 Jul 2021 02:03 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Four snatchers under control, purse and 101 mobile phones worth seven lakhs recovered in Mohali, 40 incidents solved
मोहाली। थाना फेज-1 की पुलिस ने मोबाइल और पर्स झपटमार गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी सोहाना में मोबाइल की दुकान का मालिक है। इसी की दुकान पर लोगों से छीने गए मोबाइल फोन बेचते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल, पंकज और नंदन सिंह के रूप में हुई है। जबकि चौथा आरोपी नाबालिग है। यह सभी गांव सोहाना के आसपास के रहने वाले हैं और नशा करने के आदी हैं। इनके पास से करीब सात लाख रुपये की कीमत के 101 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस की इनसे पूछताछ में झपटमारी की करीब 40 वारदातें सुलझी हैं। डीएसपी सिटी-1 गुरशेर सिंह ने बताया कि इनके एक साथी संजय नाम के युवक को भी नामजद किया गया है। वह अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उस पर चंडीगढ़ में भी केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पार्कों, सड़कों पर अकेली जा रहीं महिलाओं, युवतियों और प्रवासी लोगों को शिकार बनाते थे। आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया में दोपहर के समय ड्यूटी जा रही या वापस आ रही महिलाओं के बैग या मोबाइल फोन छीन लेते थे। जबकि रिहायशी एरिया में सैर करती महिलाओं को निशाना बनाते थे। पुलिस ने 76 फोन अकेले आरोपी नंदन से बरामद किए हैं। सभी आरोपी मोबाइल स्नैच करने के बाद इसे ही बेच देते थे। जबकि नंदन आगे उसे अलग-अलग पार्ट में बेच देता था। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछताछ में कई अन्य खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed