फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four smugglers including a woman arrested with heroin

Mohali News: युवती समेत चार तस्कर हेरोइन समेत गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 09:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Four smugglers including a woman arrested with heroin
लालड़ू। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मोहाली की टीम ने 24 वर्षीय युवती सहित चार तस्करों को 354 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एएनटीएफ अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार उनको गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नशे की सप्लाई कर रहे हैं। ये तस्कर एक कार से अंबाला की ओर से मोहाली की ओर आ रहे हैं। इस पर एएटीएफ की टीम ने दप्पर टोल प्लाजा पर नाका लगा दिया और कार को रुकवाकर जांच की। कार में 354 ग्राम हेरोइन के साथ कुछ नकदी भी मिली।
विज्ञापन

टीम ने कार में सवार चौबीस वर्षीय नताशा निवासी नंगल रूपनगर, निक्कू निवासी नंगल रूपनगर, विशाल शर्मा निवासी निकट पहाड़ी मार्केट नंगल रूपनगर को पकड़ा। निताशा और विशाल शर्मा फिलहाल खरड़ मोहाली में रह रहे हैं। इसके साथ ही हरमनदीप निवासी नंगल रूपनगर और निखिल नैय्यर निवासी नंगल रूपनगर को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनटीएफ की टीम ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी हेरोइन को कहां से लाए थे और कहां डिलीवर करने जा रहे थे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed