{"_id":"5f50088b8ebc3e52775ba592","slug":"four-deaths-due-to-corona-in-mohali-160-new-patients-figure-crossed-four-thousand-mohali-news-pkl386646292","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में कोरोना से चार की मौत, 160 आए नए मरीज, चार हजार पार पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में कोरोना से चार की मौत, 160 आए नए मरीज, चार हजार पार पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी का कहर पूूरी तरह जारी है। बुधवार को जहां चार और लोगों की कोरोना ने जान ले ली, वहीं, जिले में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा चार हजार को पार कर गया। इस दौरान एक दिन में नए 160 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जबकि 43 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है।
सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि मोहाली में कोरोना मरीजों की कुल संख्या अब 4093 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव केस 1822 हैं। वहीं, ठीक हुए मरीजों की गिनती 2182 है। जबकि 89 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइड लाइन का पालन करें, तभी इस महामारी को मात दी जा सकती है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को मोहाली जिले में चार लोगों की कोरोना से मौत हुई है और चारों विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे। इनका अस्पतालों में इलाज चल रहा था। इस दौरान लालड़ू निवासी 20 वर्षीय एक युवती की जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में मौत हो गई, वह पहले से बीमार थी। डेराबस्सी में 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई वह गुर्दे की बीमारी से पीड़ित था और पीजीआई में दाखिल था। नयागांव में 45 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला की मौत हुई है। जबकि फेज-10 में 58 वर्षीय महिला की मौत हुई है। वह हाइपरटेंशन और शूगर से पीड़ित थी और ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में दाखिल थी।
विज्ञापन
वहीं, जिले में 160 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इनमें मोहाली में 55, खरड़ में 29, घडुआं ब्लॉक में 31, बूथगढ़ में 5, ढकोली में 33, डेराबस्सी में 6 और लालड़ू में एक कोरोना केस सामने आया है।