फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four arrested carrying one kg of opium in a private bus going from UP to Baddi

Mohali News: यूपी से बद्दी जा रही निजी बस में एक किलो अफीम ले जाते चार गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2024 06:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 21 Apr 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
Four arrested carrying one kg of opium in a private bus going from UP to Baddi
ड्राइवर व कंडक्टर ने कहा- हमें तो सामान की डिलिवरी देने को कहा था, बद्दी में देनी थी डिलीवरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। स्पेशल टास्क फोर्स ने पुलिस की मदद से यूपी नंबर की बस से एक किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने बस से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है। सवारियों से भरी बस यूपी से बद्दी जा रही थी। जिनकी पूछताछ करने के बाद सभी सवारियों को दूसरी बस से भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बस चालक तसलीम निवासी मुकतेश्वर हापुड़, बस के कंडक्टर जाकिर निवासी हापुड़ और उनके साथी अरबाज व फैज खान निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है।

इस मामले के संबंध में जांच अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स को सूचना मिली के यूपी से आ रही प्राइवेट नंबर कि बस में अफीम की तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस की मदद से कोहिनूर ढाबे के नजदीक नाकेबंदी के दौरान बस को रुकने का इशारा किया तो किसी व्यक्ति ने एक लिफाफा बस से बाहर गिरा दिया। जिसके बाद पुलिस ने पैकेट को उठाकर चेक किया तो उसमें एक किलो अफीम बरामद हुई। जिसके आधार पर बस चालक, कंडक्टर व उसके दो साथियों सहित कुल चार लोगों खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से की गई पूछताछ में पता चला कि यह पैकेट किसी ने बद्दी पहुंचाने के लिए दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed