फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Four accused arrested in mobile phone theft case, one absconding

Mohali News: मोबाइल फोन चोरी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक गिरफ्त से बाहर

Sun, 08 Jun 2025 12:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in mobile phone theft case, one absconding
जीरकपुर। तीन दिन पहले वीआईपी रोड पर एक मोबाइल शॉप से करीब 100 मोबाइल फाेन चोरी होने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 35 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रानू, लाजरीन, दिशान, तारीफ के रूप में हुई है। सभी लोग दयालपुरा गांव में बनी झुग्गियों में रहते हैं। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से अभी तक कोई नकदी बरामद नहीं हुई है। थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने बताया कि दुकान मालिक हरजीत जिंदल की शिकायत पर पुलिस ने 4 जून को मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की थी। इन झुग्गियों में कबाड़ का काम करने वाले लोग अपना सामान एकत्रित करते हैं। अगले ही दिन बड़े-बड़े ट्रक भरकर सामान दूसरी जगह भेजा जाता है। इन झुग्गियों से रोजाना तीन-चार गाड़ियां सामान इधर-उधर भेजा जाता है।
विज्ञापन

मामले में जीरकपुर के एसडीओ जतिंदर सिंह बैंस का कहना है कि टीम भेजकर चेक करवा लेते हैं। हमने पहले भी जमीन मालिक को नोटिस भेजा था। दोबारा नोटिस भेजकर जमीन खाली करवाने के बोल देते हैं। यदि फिर भी नहीं माने तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed