फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   four 3-d smart traffic lights fit on airport road

एयरपोर्ट रोड समेत चार जगह लगेंगी थ्री डी स्मार्ट ट्रैफिक लाइट्स

Wed, 20 Nov 2019 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
four 3-d smart traffic lights fit on airport road
मोहाली। शहर के एयरपोर्ट रोड समेत चार लाइट प्वाइंट्स पर अब थ्री डी स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाई जाएंगी। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ बी जंक्शन पर देश की पहली स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लाइटों का पायलट प्रोजेक्ट कामयाब होने के बाद यह फैसला लिया गया है। जल्द ही इस संबंधी अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। साथ ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम अलॉट किया जाएगा। यह फैसला मंगलवार को एडीसी आशिका जैन के नेतृत्व में हुई जिला अधिकारियों की मीटिंग में लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-आठ के लाइट प्वाइंट पर थ्री डी स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम लगाया गया था। यह लाइट पूरी तरह से कंप्यूटर पर आधारित थी। साढ़े तीन महीने के समय में दस लाख 80 हजार से अधिक वाहनों ने 15 हजार 528 लीटर तेज बचाया। यही नहीं वाहनों का लाइटों पर खड़े होने का समय भी 720 घंटे कम हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त स्थान ब्लैक स्पॉट एरिया में शामिल था लेकिन इस समय अवधि में यहां पर एक भी सड़क हादसा नहीं हुआ है जो प्रोजेक्ट की कामयाबी का सबसे बड़ा प्रमाण है।
विज्ञापन

इन चार लाइटों पर लगेगा स्मार्ट सिस्टम
आशिका जैन ने सड़क सुरक्षा की मीटिंग दौरान नगर निगम के सुपरिटेडेंट इंजीनियर अश्वनी चौधरी को हिदायत दी है कि इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेक्टर-81 से लेकर सेक्टर-68/69 लाइटों पर चार जंक्शन पर यह स्मार्ट लाइट लगाने का टेंडर मांगा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां ट्रैफिक ज्यादा, उसी साइड की लाइट मिलेगी ग्रीन
स्मार्ट ट्रैफिक लाइटों आपस में सिंक्रोनाइज होगी। एक लाइट के बाद दूसरी लाइट तक पहुंचने पर वाहनों को हरी लाइट रहेगी। वहीं इन पर सैंसर वाले कैमरे रहेंगे। इन लाइटों पर वाहनों के कम खड़ा होने पर प्रदूषण भी कम होगा। इसके साथ ही लोगों का पैसा भी बचेगा। साथ ही चालान प्रणाली भी मजबूत होगी। वहीं सैंसर वाले कैमरे की मदद से वाहनों की गणना मुताबिक लाइट का समय अधिक या कम किया जा सकता है।

एबुलेंस भी नहीं फंसेगी लाइटों पर
अधिकारियों ने बताया कि इन लाइटों पर एंबुलेंस फंसे होने की सूरत में कंट्रोल रूम से उस साइड के वाहनों को चलने के लिए ग्रीन लाइट भी दिखाई जा सकेगी।
फूड सप्लाई करने वाले व विद्यार्थियों को बताएंगे ट्रैफिक नियम
मीटिंग में फूड सप्लाई करने वाले कर्मियों व विद्यार्थियों को आवाजाही नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता मुहिम चलाने के लिए कहा गया। वहीं धुंध के मौसम में पंजाब सरकार द्वारा जारी की जाने वाली एडवाइजरी को लागू करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed