फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fortuner drags two bike riders to 35 meters, death

फॉर्रच्यूनर ने बाइक सवार दो युवकों को 35 मीटर तक घसीटा, मौत

Mon, 01 Mar 2021 02:28 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Fortuner drags two bike riders to 35 meters, death
मोहाली। फेज-7 के लाइट प्वाइंट पर रविवार तड़के 4 बजे एक तेज रफ्तार फॉर्रच्यूनर कार ने बाइक सवार दो युवकों की टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों बाइक सवार युवकों को 35 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और सड़क किनारे लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए एक पेड़ से टकराकर रुकी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। जबकि कार को वहीं छोड़कर इसमें सवार लोग फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है और दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना हुआ था, हेलमेट पहना होता तो शायद दोनों की जान बच जाती। मृतकों की पहचान प्रणव शर्मा (22) निवासी गगरेट तहसील अंब, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश और विशाल यादव (22) निवासी रेवाड़ी, हरियाणा के रूप में हुई है। दोनों एक ई-कॉमर्स कंपनी में नौकरी करते थे। मटौर थाने की पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह हादसा तड़के 4 बजे उस समय हुआ जब एक बाइक पर सवार दो युवक अपने दोस्त के घर से खरड़ की ओर जा रहे थे। जब वह दोनों फेज-7 के लाइट प्वाइंट को पार कर रहे थे तो अचानक एक तेज रफ्तार फॉर्रच्यूनर कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में जोरदार धमाका हुआ और आसपास सैर कर रहे लोगों को ऐसा लगा कि कोई बम फट गया हो। इसके बाद कार युवकों को बाइक समेत 35 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और सड़क किनारे लगी लोहे की ग्रिल को तोड़कर एक पेड़ से टकराकर रुकी। कार की पेड़ से जबरदस्त टक्कर होने पर बैलून खुल गए और कार सवारों की जान बच गई और वह कार वहीं पर छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के नीचे फंसे दोनों युवकों को मुश्किल से बाहर निकाला। दोनों को सिर और कमर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। सिविल अस्पताल फेज-6 में पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कार से गुरदासपुर निवासी एक व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस और शराब की बोतल भी बरामद हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे।
विज्ञापन

हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान
पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। डॉक्टरों के अनुसार दोनों युवकों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। अगर दोनों युवकों ने हेलमेट पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी। इसलिए सभी को दो पहिया वाहन चलते समय हेलमेट पहनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे दोनों युवक
पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिवार वालों से जानकारी मिली है कि दोनों मृतक युवक विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे। फिलहाल दोनों ही एक ई-कॉमर्स कंपनी में नौकरी करते थे और विदेश जाने के लिए कोई ट्रेनिंग भी कर रहे थे। इस हादसे की सूचना पर दोनों के परिजन अस्पताल में पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद प्रणव का शव उसके परिजन हिमाचल ले गए हैं। जबकि विशाल का शव अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है और उसके परिजन सोमवार को शव लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed