{"_id":"a9390163d22e0334bca94da07f1986e0","slug":"fortis-hospital-opposite-not-vehicle-parking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्टिस के बाहर सड़क पर नहीं पार्क होंगी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्टिस के बाहर सड़क पर नहीं पार्क होंगी गाड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 28 Dec 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला पुलिस पूरी प्लानिंग से जुट गई है। इसके पहले चरण में पुलिस ने तय किया है कि फोर्टिस अस्पताल के बाहर सड़क पर अब गाड़ियां पार्क नहीं होंगी। इस संबंधी पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन को भी लिख दिया है।
विज्ञापन
साथ ही अस्पताल के साथ लगती खाली पड़ी साइट पर पार्किंग का इंतजाम किया गया है। वहीं, पुलिस ने तय किया है कि कोई यदि कोई भी व्यक्ति सड़क पर गाड़ी पार्क करता है तो पुलिस द्वारा चालान काटे जाएंगे। साथ ही लोगों को गाड़ी पार्क करने से रोकने के लिए पुलिस मुलाजिम भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने अपनी मंडियों के दौरान सड़कों पर लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत दिलाने की तैयारी में विशेष योजना बनाई है। इसके तहत सेक्टर-68 ग्राउंड में लगने वाली सब्जी मंडी अब ग्राउंड में थोड़ी पीछे करके लगाई जाएगी। ग्राउंड के अगले हिस्से को पार्किंग के लिए प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, फेज-8 में लगने वाली मंडी को भी पुलिस ने वहां से शिफ्ट करने की योजना बनाई है। उक्त मंडी को अब पुडा भवन के सामने ग्राउंड में लगाया जाएगा। डीएसपी सिटी-2 नवरीत सिंह विर्क ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि शहर में ट्रैफिक की समस्या को सुलझाने के चलते ही यह कदम उठाया गया है।