{"_id":"679e86e0c83901d6180c3495","slug":"former-kabaddi-player-shot-dead-with-four-bullets-mohali-news-c-71-1-mli1005-125067-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की चार गोलियां मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की चार गोलियां मारकर हत्या
विज्ञापन
खरड़। शिवजोत एनक्लेव में वीरवार रात 11 बजे 31 साल के पूर्व कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले युवक को चार गोलियां मारी और उसके नीचे गिरने पर भी तसल्ली नहीं हुई तो उसके ऊपर तलवार से हमला करके बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे जाते हुए पांचवीं गोली भी चलाई, जो बंद दुकान के शटर में जा लगी।
मृतक युवक की पहचान बठिंडा के गांव रामपुरा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। यह पहले कबड्डी खिलाड़ी था और फिलहाल खरड़ में एक जिम में ट्रेनर था। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें गठित की हैं, साथ ही सीआईए टीम भी मामले में जांच कर रही है। फिलहाल हत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
डीएसपी खरड़ कर्ण सिंह संधू ने बताया कि पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली तो मौके पर पहुंची। वहां जाकर देखा तो गुरप्रीत सिंह की लाश खून से लथपथ सड़क पर पड़ी हुई थी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।