फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   For the first time, women employees and Divyang will handle the polling booth

पहली बार महिला मुलाजिम और दिव्यांग संभालेंगे पोलिंग बूथ

Sun, 20 Feb 2022 02:20 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
For the first time, women employees and Divyang will handle the polling booth
मोहाली। जिले में रविवार को होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार पहली बार छह पोलिंग स्टेशनों की जिम्मेदारी पूरी तरह महिला मुलाजिम संभालेंगी। वहीं, तीन पोलिंग स्टेशन दिव्यांग चलाएंगे। सभी पोलिंग स्टेशनों पर वेब कास्टिंग होगी। साथ ही सरकार की ओर से तैनात माइक्रो आब्वर्जवर से लेकर सुरक्षा दस्ते तैनात रहेंगे। चुनाव अधिकारी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से सारी तैयारियां पूूरी कर ली गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह मतदान के लिए आगे आएं ताकि अच्छे नेताओं को चुनकर विधानसभा भेजा जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीस फरवरी को होने वाले मतदान में इस बार कुल 907 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें प्रत्येक विधानसभा हलके मेें 32 मॉडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए। जहां पर आने वाले मतदाताओं का रेड कारपेट वेलकम होगा। पहली बार मतदान करने वाले को प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा हलके में दो पिंक बूथ बनाए जाएंगे। जहां पर सारी कमान महिला मुलाजिमों के हाथ में रहेगी। जबकि प्रत्येक हलके में एक-एक पोलिंग स्टेशन ऐसा स्थापित किया जाएगा, जिसे दिव्यांग चलाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंधी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें जहां महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। वहीं, दिव्यांग लोगों की प्रतिभा को भी लोग समझ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड संक्रमित ऐसे कर पाएंगे मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा कालिया ने बताया कि बीस फरवरी को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। कोविड संक्रमित लोगों के लिए मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान करवाने संबंधी इंतजाम रहेंगे। प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर एक बोर्डिंग एरिया बनाया जाएगा। जहां संक्रमित व्यक्ति को बिठाया जाएगा। इसके अलावा पोलिंग स्टाफ को कोविड से बचने के लिए पीपीई किट से लेकर सारा सामान मुहैया करवाया जाएगा। कोविड पीड़ित शाम पांच से छह बजे के बीच में मतदान कर पाएंगे।

कोई और वोट डाल गया तो भी कर पाएंगे मतदान
अगर आपके मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले ही आपको पता चलता है कि आपके नाम पर कोई मतदान कर गया है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। निर्वाचन आयोग ने इस चीज से निपटने के भी इंतजाम किए हैं। जिसके तहत आपका टेंडर वोट डलवाया जाएगा। इस संबंधी सारी चीजें मुहैया करवाई जाएंगी। प्रत्येक पोलिंग स्टेशन को बीस-बीस टेंडर वोटर दिए गए हैं। बाद में विभाग की ओर से इस केस की पड़ताल की जाएगी। पड़ताल में आपका दावा सही निकलता है तो आपके वोट को ही मान्य समझा जाएगा। इस संबंधी सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed