फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Footpaths are in bad shape, beauty is getting affected, walking has become difficult

Mohali News: फुटपाथ खस्ताहल, खूबसूरती हो रही प्रभावित, पैदल तक चलना हुआ दूभर

Sat, 21 Jun 2025 11:49 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Footpaths are in bad shape, beauty is getting affected, walking has become difficult
मोहाली। वीआईपी सिटी में बनाए फुटपाथ जगह-जगह से टूटने गए हैं। इससे शहर की खूबसूरती प्रभावित हो रही है। पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में नगर निगम की उदासीनता सवालों के घेरे में है, क्योंकि फुटपाथों की मरम्मत तो दूर जो टाइलें हैं, वहां भी काम नहीं हो रहा। व्यापारियों ने सौंदर्यीकरण के काम को लेकर मांग उठाई थी। इसके बाद निगम अधिकारियों को अनुमान तैयार करने के लिए भी कहा गया। अफसोस की बात है कि लंबा समय बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं हो पाया है। निगम ने अगर कहीं काम शुरू भी करवाया है, तो वे उन जगहों पर ध्यान दे रहे हैं, जहां फुटपाथ पहले से ही ठीक हैं। पुरानी टाइलों को उखाड़कर नई लगा रहे हैं। शहर के उन फुटपाथों की मरम्मत की जानी चाहिए जिनकी हालत वास्तव में खराब है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने फेज-1 से 11 तक के फुटपाथों काे परखा तो कई गंभीर समस्याएं मिली। कुछ क्षेत्रों में लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। वहीं कई स्थानों पर लोगों ने रहना भी शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, कहीं तो फुटपाथ बनाए ही नहीं बनाए गए हैं। कई जगहों पर टाइलें गायब हो चुकी हैं। कहीं-कहीं ऊंची-ऊंची घास उग आई है। ये टूटे फुटपाथ न केवल शहर की शोभा बिगाड़ रहे हैं, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए जोखिम भरा भी हो सकता है। कई इलाके ऐसे हैं, जिसमें पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर चलने को मजबूर होना पड़ता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन



जहां पर भी फुटपाथ टूटे हैं, वहां जल्द ही रिपेयर का काम शुरू करवा दिया जाएगा। - अमरजीत सिंह सिद्धू, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed