{"_id":"61ad2151a7c4df73f6063581","slug":"football-tournament-khizrabad-team-captured-the-trophy-mohali-news-pkl435142018","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल टूर्नामेंट : खिजराबाद की टीम ने ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबॉल टूर्नामेंट : खिजराबाद की टीम ने ट्रॉफी पर किया कब्जा
विज्ञापन
कुराली। फुटबॉल कोच महरूम नाम नारायण सिंह मांगट की याद में गुरइकबाल सिंह तक्खी को समर्पित करवाए ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में खिजराबाद की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
सिंघपुरा रोड पर स्थित खेल स्टेडियम में करवाए 3 दिवसीय टूर्नामेंट के दौरान पहला सेमीफाइनल मैच कुराली और भागोवाल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कुराली की टीम 2-0 के अंतर से मैच जीत कर फाइनल में पहुंची। जबकि दूसरा सेमीफाइनल तिऊड और खिजराबाद की टीमों के बीच हुआ, जिसमें खिजराबाद की टीम ने कुराली को 1-0 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
इसके बाद कुराली और खिजराबाद की टीमों के बीच हुए फाइनल मुकाबले में खिजराबाद की टीम ने कुराली को 1-0 के अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विक्की बाठ, रजिंदर सिंह भट्टी, गुरशरण सिंह बिंरखीयां, मनमोहन सिंह पिंका, नरेन्द्र सिंह काका, विकास पंडित, रवि दीवान आदि उपस्थित थे।