फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Flowers brought from Nainital could not bear the heat, withered before welcoming foreign guests

Mohali News: नैनीताल से मंगवाए फूल गर्मी न सह पाए, विदेशी मेहमानों के स्वागत से पहले मुरझाए

Tue, 28 Mar 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Flowers brought from Nainital could not bear the heat, withered before welcoming foreign guests
नैनीताल से मंगवाए फूल गर्मी न सह पाए, विदेशी मेहमानों के स्वागत से पहले मुरझाए
विज्ञापन

जी-20 सम्मिट को लेकर इस बार गमाडा नहीं कर रहा कोई खास तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। बुधवार से चंडीगढ़ में जी-20 सम्मेलन की एक बैठक होने जा रही है। इसके लिए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पीआर-7 पर गमाडा की ओर से देहरादून और नैनीताल से मंगवाकर लगाए गए फूलों के पौधे विदेशी मेहमानों के आने पर उनका स्वागत करने से पहले ही मुरझा गए हैं। यह पौधे गमाडा की ओर से लगभग 32 लाख रुपये की लागत से पिछली बार जनवरी के आखिरी दिनों में चंडीगढ़ में जी-20 सम्मेलन की बैठक से पहले लगवाए गए थे।
जानकारी के मुताबिक गमाडा ने जी-20 सम्मेलन की बैठक को देखते हुए जनवरी में देहरादून और नैनीताल से करीब 20 तरह के फूलों के पौधे मंगवाकर इनसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड की सजावट की गई थी। इन फूलों के पौधों की उम्र उस समय करीब तीन महीने की बताई गई थी, लेकिन दो महीने में ही यह फूलों के पौधे जवाब दे गए हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इसकी वजह ग्लोबल वार्मिंग बताया जा रहा है, इस कारण समय से पहले एकदम से तापमान का बढ़ना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गमाडा ने इन फूलों के पौधों के रखरखाव के लिए एक निजी कंपनी को ठेका दिया था। कंपनी ने तीन महीने तक इसका रखरखाव करना था, लेकिन समय से पहले ही गर्मी आने के कारण यह पौधे समय से पहले ही खराब होने लगे हैं। हालांकि विभाग ने ठेकेदार के रखरखाव का भुगतान नहीं किया है और उसे बीच में ही रोक लिया गया है। एयरपोर्ट से आइसर चौक तक करीब 10 किलोमीटर के इलाके में गमाडा ने तकरीबन 80 हजार पौधों से यह सजावट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
उम्मीद थी कि ये पौधे तीन महीने तक बरकरार रहेंगे। लेकिन एकदम से तापमान में बदलाव होने के कारण ये नहीं बच पाए और मुरझा गए। पौधे जल्द मुरझाने का कारण गर्मी है। इसमें किसी की लापरवाही नहीं हैं। कंपनी को जो तीन महीने की रखरखाव का ठेका दिया था। वह पौधों के मुरझाने के कारण अब रद्द हो जाएगा। -मनदीप सिंह, एक्सईएन बागबानी, गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed