Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Flex boards on the foot overbridge along the Ambala-Chandigarh highway could prove fatal at any moment.

Mohali News: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर फुट ओवरब्रिज के फ्लेक्स बोर्ड कभी भी बन सकते हैं जानलेवा

Wed, 11 Nov 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Flex boards on the foot overbridge along the Ambala-Chandigarh highway could prove fatal at any moment.
नगर काउंसिल लालड़ू और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इन पर नहीं कर रहा कोई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुट ओवरब्रिज पर लगे विज्ञापन फ्लेक्स बोर्ड सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। अदालतों और सरकार के निर्देशों के बावजूद नगर काउंसिल लालड़ू और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इन बोर्डों की अनुमति और सुरक्षा मानकों की जांच की मांग की है। ये बोर्ड स्थानीय पुलिस थाने के सामने फुट ओवरब्रिज पर बड़ी संख्या में लगाए गए हैं। इनकी वजह से कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सड़कों और हाईवे के आसपास विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके बावजूद लालड़ू में बड़ी संख्या में फ्लेक्स लगे होना संबंधित विभागों की निगरानी पर सवाल उठाता है। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर दिनभर हजारों वाहन गुजरते हैं। यदि ये बोर्ड किसी कारणवश नीचे गिरते हैं, तो राहगीरों और वाहन चालकों की जान को खतरा हो सकता है। लोगों ने नगर काउंसिल प्रशासन और एनएचएआई से मांग की है कि फुट ओवरब्रिज पर लगे सभी फ्लेक्स की अनुमति और सुरक्षा मानकों की जांच करवाई जाए। यदि कोई बोर्ड नियमों के विपरीत या असुरक्षित तरीके से लगा है, तो उसे तुरंत हटाया जाए। हाईवे के मध्य लगे ये बोर्ड वाहन चालकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर हादसे का कारण बन सकते हैं। इन्हें हटाना चाहिए और लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर दिनभर हजारों वाहन गुजरते हैं। फुट ओवरब्रिज पर लगे ये बोर्ड अगर किसी कारणवश नीचे गिरता है तो इससे राहगिरों और वाहन चालकों की जान को खतरा हो सकता है। -कुलदीप सिंह, सीनियर नेता, अकाली दल वारिस पंजाब दे
विज्ञापन




विज्ञापन लगाने के लिए फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इन बोर्डों की सुरक्षा को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई दे रही। जो कानून का उल्लंघन है। -हरविन्द्र सिंह झरमड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे के मध्य लगे ये बोर्ड वाहन चालकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने से भी हादसे का कारण बन सकते है। इन्हें हटाना चाहिए और लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। -सुरेन्द सिंह पूर्व उपचेयरमैन मिल्कफैड, मोहाली

नेता लोगों के फ्लेक्स बोर्ड बिना अनुमति के आए दिन लग जाते हैं , जिनको हमारी टीम अक्सर हटाती आ रही है। -संतोष कुमार, दप्पर टोल प्लाजा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed