{"_id":"62c4a5a24211fa71a12a1a7e","slug":"first-murder-of-girlfriend-with-sickle-then-suicide-by-hanging-from-tree-mohali-news-pkl455701374","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले प्रेमिका को दुरांती से और फिर खुद पेड़ से लटककर किया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले प्रेमिका को दुरांती से और फिर खुद पेड़ से लटककर किया सुसाइड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। गांव बडौदी में महिला की दरांती से हत्या और युवक की ओर से आत्महत्या करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। दरअसल मामला प्रेम संबंध से जुड़ा था, जो हरजिन्द्र कौर की हत्या और गुरप्रीत की आत्महत्या का कारण बने। मामले की पुष्टि डीएसपी अमनप्रीत सिंह और जांच अधिकारी थाना प्रभारी भगतवीर ने प्रेसवार्ता करके की।
जानकारी के मुताबिक मृतका हरजिंदर कौर और सुसाइड करने वाले युवक गुरप्रीत के बीच प्रेम संबंध थे। जबकि हरजिंदर के गुरप्रीत के अलावा मुल्लांपुर के रहने वाले सोहन सिंह चीना के साथ भी प्रेम संबंध थे और हरजिंदर दोनों के साथ प्रेम संबंध रखते हुए पैसे ऐंठती थी। वहीं, गुरप्रीत जब कभी हरजिंदर कौर को फोन करता था तो अक्सर फोन वेटिंग या बिजी आता था। इसको लेकर गुरप्रीत अकसर हरजिंदर पर गुस्सा होता था और एक दिन गुरप्रीत को सोहन के बारे पता चल गया। इसके बाद हरजिंदर को सोहन से बातचीत बंद करने के लिए कहा। लेकिन हरजिंदर यह कहकर टाल दिया कि सोहन से उसने पैसे लिए हैं, जिसको वापस लेने के लिए सोहन बार-बार फोन करके परेशान करता है।
गुरप्रीत करीब पांच लाख रुपये दे चुका था हरजिंदर को
जानकारी के मुताबिक हरजिंदर कौर के प्यार में गुरप्रीत इतना पागल था कि वह हरजिंदर को करीब पांच लाख रुपये दे चुका था। हरजिंदर पैसों के लालच में दोनों का बेवकूफ बनाती रही और एक दिन यह बात गुरप्रीत को पता चल गई। इसके बाद गुरप्रीत ने सोहन को मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया, जिसके लिए दरांती का इंतजाम किया।
विज्ञापन
सोहन नहीं मिला तो हरजिंदर को मार डाला
जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत को जब इस बात का पता चला कि हरजिंदर अभी भी सोहन से बातचीत करती है तो उसने सोहन की हत्या करने के लिए करीब 20 दिन पहले दरांती बनानी शुरू कर दी। बीती एक जुलाई को गुरप्रीत अपने दो साथियों की मदद से मुल्लांपुर पहुंचा, लेकिन उस दिन सोहन समय से पहले रास्ता बदलकर चला गया। हालांकि गुरप्रीत ने रात तक सोहन के अकेले होने का इंतजार किया, लेकिन सोहन ने अपने आप को अकेला नहीं छोड़ा। इस बात से आहत होकर गुरप्रीत वापस बड़ोदी आया और दो जुलाई की सुबह करीब साढ़े 4 बजे दरांती से हरजिंदर कौर पर वार करते हुए उसको मौत के घाट उतार दिया।
फोन की लोकेशन से खुला राज
हरजिंदर कोर की मौत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि हरजिंदर की गुरप्रीत के अलावा सोहन सिंह से बातचीत होती थी। लेकिन इन दिनों गुरप्रीत से ज्यादा बातचीत होती थी, जिसके बाद पुलिस ने गुरप्रीत को उठाने की योजना बनाई ही थी कि गुरप्रीत ने पुलिस के डर से पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जेब से मिले सुसाइड नोट में हरजिंदर और सोहन सिंह चीना का जिक्र था। पुलिस को गुरप्रीत के फोन की लोकेशन एक जुलाई की शाम 8.20 मिनट पर मुलांपुर में मिली, जिसके बाद सवा 10 बजे गुरप्रीत ने अपना फोन बंद कर लिया। सीसीटीवी में फुटेज आने के बाद गुरप्रीत पूरी तरह से घबरा गया था। जबकि हरजिंदर और गुरप्रीत के बीच प्रेम संबंध इतने गहरे थे कि हरजिंदर ने अपने कंधे पर गुरप्रीत सिंह लिखवाया हुआ था। इसके साथ-साथ हरजिंदर ने सोहन के साथ भी प्रेम संबंध बनाकर रखे थे।