फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   First ate food at the dhaba, when asked for bill beat the owner and staff

पहले ढाबे पर खाना खाया, पैसे मांगे तो कर डाली मालिक और कारिंदों की पिटाई

Sat, 13 Mar 2021 01:46 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
First ate food at the dhaba, when asked for bill beat the owner and staff
मोहाली। मटौर में इलाके के कुछ दबंग युुवाओं ने पहले एक ढाबे पर खाना गया, जब पैसे मांगे तो ढाबे के मालिक व कारिंदों पर हमला कर दिया। ढाबे में भी तोड़फोड़ की। ढाबा मालिक से तीस हजार रुपये, सोने की चेन व अन्य सामान छीनकर फरार हो गए। धमकी दी कि इस इलाके में उनका राज चलता है। उसे यहां कारोबार नहीं करने देंगे। अगर पुलिस से शिकायत की तो घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे। पीड़ित ने शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

सरफुद्दीन ने बताया कि वह यूपी के जिला रामपुर के गांव खेडा टांडा का रहने वाला है। यहां ढाबा चलाता है। गांव मटौर निवासी तीन युवक व उनके कुछ अज्ञात साथी खाना खाकर पैसे नहीं दे रहे थे। वीरवार को भी आरोपियों ने खाना खाया। जब पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे व उसके मुलाजिमों को बुरी तरह पीटा। फिर गल्ला तोड़कर उसमें रखे 25 से 30 हजार रुपये व ढाई तोले सोने की चेन छीनकर ले गए। सरफुद्दीन के मुताबिक, ढाबे पर हुई पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है। पुलिस को भी दिखाया गया है लेकिन बावजूद इसके हमलावरों के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने एसएसपी से अपील की है कि उक्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed