फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Firing at night club The Skull: Club owner shot a young man with an illegal pistol

नाइट क्लब दी स्कल में फायरिंग : क्लब मालिक ने अवैध पिस्टल से युवक को मारी थी गोली

Fri, 20 Jun 2025 11:51 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Firing at night club The Skull: Club owner shot a young man with an illegal pistol
मोहाली। सेक्टर-66 के फेज-11 बेस्टेक स्क्वायर मॉल के नाइट क्लब दी स्कल में बुधवार रात डांस फ्लोर पर कहासुनी के बाद क्लब मालिक आदित्य विज ने गंगानगर के सिद्धार्थ देलु को बाहर लेकर जाकर अवैध पिस्टल से गोली मारी थी। यह खुलासा पुलिस ने जांच के बाद की है। पुलिस ने आरोपी आदित्य विज और तुषार कपूर को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

आदित्य विज मूल रूप से जमालपुर लुधियाना का रहने वाला है। इस समय एयरोसिटी टेक टाउन जीरकपुर में रह रहा है। तुषार मोदी नगर लुधियाना का रहने वाला है। तुषार भी आदित्य विज के साथ ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसने .32 बोर की पिस्टल क्लब में बने अपने केबिन के दराज में रखी हुई थी। डीएसपी सिटी-2, हरसिमरन सिंह बल का कहना है कि जांच में बरामद पिस्टल अवैध है। इसकी जांच की जाएगी कि इसे कहां से लाया था।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ गंगानगर निवासी 20 वर्षीय आकाशदीप सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। नाइट क्लब में हुए झगड़े की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है। इसमें सभी युवक एक दूसरे पर लात-घूसों से हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल .32 बोर पिस्टल, एक कारतूस और खाली खोल बरामद किया है। पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी के पास यह पिस्टल कहां से आई। बुधवार रात एक बजे डांस फ्लोर पर नाचते हुए सिद्धार्थ और क्लब मालिक आदित्य के कंधे आपस में टकरा गए थे। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। सिद्धार्थ को क्लब से बाहर ले जाने के बाद आदित्य ने उसको पीटा। इसके बाद पेट के नीचे के हिस्से में उसको गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वैसे नाइट क्लब का समय रात 1 बजे तक होता है लेकिन क्लब मालिक ने 25 लाख रुपये सिक्योरिटी भरकर तीन बजे तक की परमिशन ली थी। - वरिंदर पाल, इंस्पेक्टर आबकारी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed