{"_id":"6aef896d09776f2ea604bff5","slug":"firecrackers-may-be-burst-between-8-pm-and-10-pm-police-will-conduct-patrols-mohali-news-c-289-1-pkl1068-4361-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: रात 8 से 10 बजे तक जला सकेंगे पटाखे, पुलिस करेगी गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: रात 8 से 10 बजे तक जला सकेंगे पटाखे, पुलिस करेगी गश्त
विज्ञापन
डीसी कोमल मित्तल ने कहा पुलिस रात के समय सेक्टरों में गश्त कर रखी जाएगी नजर
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। दिवाली पर प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए गए हैं। जिले में सिर्फ दो घंटे की लोग ग्रीन पटाखे ही जला सकेंगे। पटाखे रात 8 से 10 बजे तक जलाए जा सकेंगे। उपायुक्त एवं जिलाधीश कोमल मित्तल ने कहा कि पटाखों को नियमों के साथ ही लोग जलाएं। इसके अतिरिक्त लड़ी वाले पटाखों का निर्माण, विक्रय और उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अगर तय समय से ज्यादा लोगों ने पटाखे जलाए तो पुलिस केस दर्ज करेगी। इसलिए लोगों को नियमों के पालन का ध्यान रखना होगा। सभी थाना पुलिस और पीसीआर की ओर से शहर में गश्त की जाएगी।
दिवाली पर 60 फायरकर्मी रहेंगे तैनात
दिवाली पर पटाखों से आगजनी की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए फायर विभाग ने विशेष तैयारी की है। असिस्टेंट डिवीजनल फायर ऑफिसर शाबाज सिंह ने बताया कि सभी 60 फायर विभाग के कर्मचारियों की छुट्टी रद कर दी गई है। शहर में आपातकालीन आग लगने की घटना से निपटने के लिए विभाग तैयार है। कर्मचारियों को शहर से बाहर नहीं जाने और मोबाइल फोन हर समय चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के प्रमुख चार जगहों फायर टेंडर पटाखा मार्केट, सब्जी मंडी फेज-8 मोहाली, सब्जी मंडी फेज-11 मोहाली, पीटीएल चौक नजदीक फेज-5, एयरपोर्ट स्थित जेएलपीएल सेक्टर -82 में तैनात रहेंगे। इन जगहों पर दमकल वाहनों की मौजूदगी से आसपास के क्षेत्रों में आग लगने पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सकेगी। फायर स्टेशन फेज-1 और सेक्टर -78 में दिन के शिफ्ट के दौरान 6 फायर टेंडरों का स्टाफ और रात की शिफ्ट में सात फायर टेंडरों का स्टाफ ड्यूटी पर उपलब्ध रहेगा। कर्मचारी 12-12 घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे।
अस्पताल में सभी ओपीडी के डॉक्टर दिवाली पर तैनात रहेंगे
फेज-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ संगीता जैन ने बताया कि दिवाली पर पटाखों से जलने पर तुरंत इलाज मिलेगा। इसमें ओपीडी रविवार और सोमवार को बंद रहेगी। इसमें ईएनटी, हड्डी, मेडिसिन सहित सभी विभागों के डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। वहीं पांच बेड का बर्न वार्ड भी बनाया गया है। इसमें इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को इलाज दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आंख का बचाव करें। अगर पटाखों को जलाने के दौरान जलें तो तुरंत अस्पताल इलाज के लिए आएं।