फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   fire, mohali fire, dry jhadiyoen, mohali, fire tenders

बिजली बोर्ड के पास सूखी झाड़ियोें में लगी आग

Mon, 16 May 2016 12:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 16 May 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
fire, mohali fire, dry jhadiyoen, mohali, fire tenders
fire - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला,गोरखपुर
रविवार दोपहर दो बजे पुलिस और फायर ब्रिगेड उस समय मुश्किल में आ गई, जब किसी ने कंट्रोल रूम में सूचना दी कि बिजली बोर्ड की रिहायशी क्षेत्र के पास भयानक आग लगी है। इसकी वजह से बिजली बोर्ड का गेस्ट हाउस और स्टोर भी चपेट में आने वाले हैं। यह सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के अलावा एक प्राइवेट एजेंसी की फायर टेंडर घटनास्थल की ओर सरपट दौड़े। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचते ही वहां तीन एकड़ एरिया की झाड़ियों में लगी आग को बुझाने के लिए जद्दोजहद शुरू की। हालांकि, आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर पुलिस ने फायर ब्रिगेड कंट्रोल में फोन कर अन्य गाड़ियों की डिमांड की, लेकिन पता चला है कि अन्य गाड़ियां मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को होने वाले मैच के लिए भेजी गई हैं।  पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास 200 केवी का सब स्टेशन है और अगर आग फैलती है तो ये स्थल आग की चपेट में आ सकता है। आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed