फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire in moving car due to short circuit, passenger survived

चलती कार में शार्ट सर्किट से लगी आग, सवारी बचीं

Sat, 25 Dec 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fire in moving car due to short circuit, passenger survived
मोहाली। शहर में शुक्रवार को एक चलती कार में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। हालांकि आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-6 निवासी जतिंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी सीएनजी वाली ऑल्टो कार टैक्सी के रूप में चलाता है। शुक्रवार दोपहर को उसने सेक्टर-82 से सवारी बैठाई और उसे लेकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-6 की ओर जा रहा था। जब वह पीटीएल चौक से न्यू बस स्टैंड सड़क पर पहुंचा तो अचानक कार में शार्ट सर्किट हुआ। उसने तुरंत अपनी कार जैसे ही साइड पर लगाई तो देखते ही देखते कार में आग लग गई। इस मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से कार पूरी तरह जल गई है और कार में सवार सभी लोग बच गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed