{"_id":"629bbbe951c35777c33e74f3","slug":"fire-due-to-short-circuit-in-it-company-building-mohali-news-pkl4527168198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी कंपनी की इमारत में शार्ट सर्किट से आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटी कंपनी की इमारत में शार्ट सर्किट से आग
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8बी की आइटी कंपनी में शनिवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई जिसमें कंपनी को लाखों का नुकसान हुआ है। यह आग शार्ट सर्किट से लगी। आग ने फ्लोर में लगे इंटीरियर को चपेट में लेकर विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच इमारत से धुआं निकलता देख किसी ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। इस पर विभाग ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया। मामले की पुष्टि दमकल विभाग अफसर जसविंदर सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि इमारत में लगी आग के साथ अग्निशमन मानदंड को लेकर अधिकारियों की टीम ने जांच शुरू कर दी है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब पौने चार बजे औद्योगिक क्षेत्र के फेज-8बी स्थित मोहाली टॉवर नामक इमारत की चौथी मंजिल पर आग लगी। इस आग को बुझाने के लिए फ्लोर पर कोई मौजूद नहीं था, इसलिए आग ने धीरे-धीरे बढ़ते हुए इंटीरियर को अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही इंटीरियर आग की चपेट में आया तो एकाएक आग ने भयानक रूप धारण कर लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जिसने मोर्चा संभालते हुए सबसे पहले आसपास खड़े लोगों को पुलिस की मदद लेकर एक तरफ करवाया। फिर हाइड्रोलिक मशीन के साथ तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच इमारत की चौथी मंजिल में लगी आग बुझाई।
विज्ञापन
आग बुझाने के नहीं थे उचित इंतजाम
आग बुझने के बाद दमकल विभाग के फायर अफसर जसविंदर सिंह ने इमारत के अंदर जाकर जांच की, जिसमें पता चला कि चार मंजिला इमारत में नियम के तहत आग बुझाने के लिए फिक्स फायर फाइटिंग सिस्टम की भारी कमी है। आग बुझाने के लिए पूरी इमारत में केवल चार सिलिंडर मिले, जो इमारत की क्षमता के मुताबिक बहुत कम है।
अन्य मंजिलों तक नहीं फैली आग
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस कारण आग की चपेट में इमारत की अन्य मंजिलें नहीं आई।
क्या कहते हैं अधिकारी
जानकारी के अनुसार, बीते समय में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी स्थित उन सभी इमारतों को नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद उन्होंने फिक्स फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगाए और न ही विभाग से एनओसी ली। सोमवार से दमकल विभाग की टीमें इमारतों में जाकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेगा और नियमों का पालन न करने वालों ते खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। -जसविंदर सिंह, फायर अफसर, दमकल विभाग, मोहाली