फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fire brigade arrived within fifteen minutes to extinguish the stubble fire: DC

पराली की आग बुझाने पंद्रह मिनट में पहुंचे फायर बिग्रेड : डीसी

Sat, 05 Oct 2024 05:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade arrived within fifteen minutes to extinguish the stubble fire: DC
मोहाली। पराली की आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पंद्रह मिनट में पहुंचें। यह कहना है कि मोहाली की उपायुक्त आशिका जैन का। उन्होंने जिले में पराली जलाने से रोकने के लिए किए उपायों की समीक्षा करते हुए उप मंडलाधिकारियों को धान की पराली की आग को बुझाने के लिए 15 मिनट के भीतर पहुंचकर अग्निशमन यंत्रों की रिपोर्टिंग का समय सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने उपमंडलवार तैनात नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित एसडीएम के साथ उन क्षेत्रों की कड़ी निगरानी रखें, जहां उन्हें तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि कटाई शुरू हो गई है या शुरू होने वाली है इसकी जानकारी रखना नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी, ताकि कटाई खत्म होने के बाद पराली के निस्तारण के लिए किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन


किसानों को उनकी जरूरतों के अनुसार उपलब्ध कराने के लिए गांव और क्लस्टर के भीतर उपलब्ध मशीनरी का डेटाबेस रखने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी ने अन्य स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर साप्ताहिक आधार पर अगली फसल की कटाई और बुआई का गांव-वार कार्यक्रम जारी करने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed