{"_id":"5f4d66438ebc3ee4fd6843d0","slug":"finial-fed-to-wife-died-in-hospital-mohali-news-pkl386436640","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को फिनाइल पिलाया, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को फिनाइल पिलाया, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
जीरकपुर। दहेज के लालच में पति ने पत्नी को फिनाइल पिला दिया। दो दिन तक अस्पताल में रहने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। चंडीगढ़ के सेक्टर-21 निवासी मृतका के पिता सुनील कथूरिया ने पुलिस से शिकायत दी तो पति साहिल गुलाटी निवासी गोल्डन एनक्लेव जीरकपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सुनील ने बताया कि 2014 में उन्होंने अपनी बेटी शिवानी की शादी लुधियाना निवासी साहिल गुलाटी से की थी। साहिल ने उन्हें बताया था कि लुधियाना में उसकी गत्तों की फैक्टरी है। वहीं, बेटी की शादी में लड़के वालों की शर्तों के मुताबिक कार्यक्रमों पर खर्चा किया था। शादी के कुछ समय बाद ही साहिल ने उनकी बेटी के साथ दहेज को लेकर मारपीट शुरू कर दी। शादी के बाद साहिल की असलियत का पता चला कि उसकी कोई फैक्टरी नहीं है, जिसके बाद उन्होंने अपने खर्च पर साहिल को जीरकपुर में रहने के लिए किराए पर मकान लेकर दिया। लेकिन साहिल फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और आए दिन मारपीट करता रहा।
इनोवा कार के लिए बनाया था दबाव
सुनील कथूरिया ने बताया कि 20 अगस्त को साहिल ने इनोवा कार की मांग की थी। बेटी ने इसके लिए मना कर दिया। इससे गुस्साए साहिल ने जबरदस्ती उनकी बेटी को फिनाइल पिला दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। दो दिन तक उनकी बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती रही और आखिरकार 23 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोट्स :::
सुनील कथूरिया की शिकायत पर पुलिस ने साहिल गुलाटी निवासी लुधियाना हाल निवासी जीरकपुर खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
- गुरवंत सिंह, एसएचओ, जीरकपुर पुलिस थाना।