फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Finger of a person going home cut by Chinese string, got three stitches

Mohali News: घर जा रहे व्यक्ति की चीनी डोर से कटी अंगुली, तीन टांके लगे

Fri, 09 Feb 2024 06:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Finger of a person going home cut by Chinese string, got three stitches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुराली। सिंघपुरा रोड पर चीनी डोर की चपेट में आने से शुक्रवार को एक व्यक्ति घायल हो गया और डोर से कटी उसकी उंगली पर तीन टांके लगे। इस संबंधी घायल शत्रुघन ने बताया कि वह दुकान से घर खाना खाने के लिए जा रहा था और परशुराम मंदिर के पास वह चीनी डोर की चपेट में आ गया। उसने बताया कि जब डोर से बचने के लिए हाथ आगे किया तो डोर से अंगुली बुरी तरह कट गई और डोर गले में आ फंसी। इसके बाद गले पर भी कट लग गया। अस्पताल में डाक्टरों ने कटी अंगुली पर तीन टांके लगाए। शहर में चीनी डोर के कारण हो रहे हादसों को लेकर लोगों ने पुलिस से दुकानों पर चेकिंग के बजाय पतंग उड़ा रहे बच्चों से पूछताछ कर चीनी डोर बेचने वालों को काबू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed