फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Finance and contract committee meeting, work orders worth Rs 67 crore issued for approved works

Mohali News: शिअद नेताओं की निगरानी में पुलिस व्यस्त, पब्लिक डीलिंग के काम ठप

Thu, 03 Jul 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Finance and contract committee meeting, work orders worth Rs 67 crore issued for approved works
मोहाली। शिअद नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की पेशी के चलते बुधवार को मोहाली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, लेकिन इसका सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ा। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल समेत कई समर्थकों को हिरासत में लेने के बाद फेज-11 थाने में रखा गया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी हिरासत में लिए गए नेताओं और समर्थकों की निगरानी में व्यस्त रहे और पब्लिक डीलिंग से जुड़े कामकाज ठप हो गए। जो लोग शिकायतें दर्ज करवाने या अन्य जरूरी कामों से थाना पहुंचे थे उन्हें या तो घंटों इंतजार करना पड़ा या निराश लौटना पड़ा। बाकी थानों की फोर्स भी सड़कों पर तैनात थी। फेज-11 पुलिस स्टेशन के अंदर धरने पर बैठकर अकाली नेता और कार्यकर्ताओं ने रोष जताया।
विज्ञापन

शहर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 500 पुलिस मुलाजिमों की तैनाती: मोहाली पुलिस ने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अकाली कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए करीब 500 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग इलाकों में तैनात किया था। भारी फोर्स की तैनाती के कारण कई थाना क्षेत्रों में स्टाफ की भारी कमी हो गई, जिससे आम लोगों की शिकायतों का निपटारा नहीं हो सका। गुरुद्वारे के नजदीक स्थित पुडा भवन, गमाडा कार्यालय और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में काम से जा रहे लोग भी काफी प्रभावित हुए। कई लोगों को बताया गया कि उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed