फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   File of tree-pruning machine finally found after corporation commissioner's ultimatum

निगम कमिश्नर के अल्टीमेटम के बाद आखिर मिल ही गई ट्री-प्रूनिंग मशीन की फाइल

Fri, 05 Jun 2020 11:52 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
File of tree-pruning machine finally found after corporation commissioner's ultimatum
मोहाली। विदेश से मंगवाई गई ट्री-प्रूनिंग मशीन के रिकॉर्ड की फाइल लंबे समय से नगर निगम दफ्तर से गायब थी, आखिरकार वह शुक्रवार को मिल ही गई।
विज्ञापन

इस फाइल को तलाशने के लिए जब नगर निगम कमिश्नर ने स्टाफ को अल्टीमेटम दिया तो इसके ठीक तीन दिन बाद संबंधित शाखा के मुलाजिम खुद ही फाइल लेकर कमिश्नर के सामने पेश हो गए। इसके बाद फाइल को चेक किया गया है। रिकॉर्ड वाली फाइल मिलने की पुष्टि खुद निगम कमिश्नर कमल कुमार गर्ग ने की है।
उन्होंने बताया कि अब गायब हुई फाइल को लेकर चल रहा भ्रम पूरी तरह से खत्म हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नगर निगम के पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने निगम कमिश्नर और स्थानीय निकाय के मंत्री को शिकायत पत्र लिखा था। बेदी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि नगर निगम दफ्तर से ट्री-प्रूनिंग मशीन संबंधी रिकॉर्ड वाली फाइल गायब हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जनवरी, 2017 को ट्री-प्रूनिंग मशीन खरीदने के लिए एक कंपनी को 89.50 लाख रुपये की एडवांस पेमेंट कर दी गई थी। बाद में मशीन खरीद विवादों में घिरने के बाद पंजाब सरकार की तरफ से जांच करवाई गई और कुछ अधिकारियों को चार्जशीट भी किया गया था। इस जांच के दौरान पंजाब सरकार ने मशीन खरीद मेें भारी खामियां सामने आने पर नगर निगम की तरफ से खर्च किए गए 89.50 लाख रुपये की रिकवरी करने के आदेश जारी किए थे। मशीन के टेंडर भी रद्द करने के आदेश जारी कर दिए गए। सरकार की तरफ से मशीन की खरीद संबंधी पाई गई खामियों की जांच के लिए रिटायर्ड एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेशन जज को पड़ताल सौंपी गई थी।
विज्ञापन

जज ने 20 अक्तूबर, 2019 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। जिसमें उन्होंने खरीद संबंधी त्रुटियों की पुष्टि की थी। बेदी ने कहा कि अब नगर निगम मोहाली उपरोक्त मशीन वाली कंपनी को दी गई एडवांस पेमेंट समेत ब्याज इस समय लगभग दो करोड़ रुपये बनती है। जो कि अभी तक वापस नहीं की गई है। ऐसे में रिकॉर्ड गायब हो गया। इसके बाद नगर निगम के कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन दिन में फाइल तलाशने का अल्टीमेटम अपने स्टाफ को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed